बुधवार, 14 जनवरी 2009

तीन दिन में मौलिक कार्य प्रांरभ न किये जाने पर ब्लेकलिस्टेड किये जायेंगे ठेकेदार

तीन दिन में मौलिक कार्य प्रांरभ न किये जाने पर ब्लेकलिस्टेड किये जायेंगे ठेकेदार

ग्वालियर दिनांक 13.01.2009- मौलिक कार्यों में लेत-लाली करने वाले ठेकेदारों के विरूद्व तीन दिवस में कार्य प्रांरभ न करने की दशा में उन्हें ब्लैक लिस्टेड किये जाने की कार्यवाही के प्रस्ताव मेयर-इन-कांउसिल को भेजे जावेंगे। उक्त आश्वासन नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त एवं जनकार्य प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा विभिन्न पार्षदों की समस्याओं के समाधान के लिये निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा के निर्देश पर बुलायी गई बैठक में पार्षदों को दिये। उन्होंने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के तत्काल बाद सभी ठेकेदारों उन्हें आवंटित मौलिक कार्यों को प्रांरभ करने के निर्देश दे दिये गये जिन ठेकेदारों ने मौलिक कार्य प्रांरभ नहीं किये हैं उन्हें निगम इंजीनियरों द्वारा 2-2 बार नोटिस दिये जाने की वैधानिक प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

       उन्होंने सम्मानीय पार्षदों को आश्वासन दिलाया कि वे जिन क्षेत्रों के मौलिक कार्य शेष रह गये हैं उनके संबंधित ठेकेदारों को आज अंतिम रूप से तीन दिवस में कार्य प्रांरभ करने तथा शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश जारी कर रहे हैं यदि ठेकेदारों द्वारा तीन दिवस में मौलिक कार्य तथा गतिशील कार्यों में कार्य प्रांरभ नहीं किया तो ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में दर्ज करने का प्रस्ताव आगामी तीन दिन में मेयर-इन'कांउसिल में प्रस्तुत कर जायेगा।

       ज्ञातव्य है कि ग्वालियर नगर निगम के सम्मानीय पार्षद द्वारा महापौर विवेक नारायण शेजवलकर तथा निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा को विगत परिषद की बैठक के दौरान उनके मौलिक कार्य प्रांरभ न होने की शिकायत की गई जिस पर डॉ. पवन शर्मा द्वारा पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा हेतु आज सायं 5.00 बजे निगम मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्षद श्रीमती गंगादेवी प्रकाश टेलर, श्रीमती मधु शाक्य, हजारीलाल सिंह बघेल, रामेश्वर विजपुरिया सहित पक्ष एवं विपक्ष के हरेक पार्षदों ने अपनी समस्याओं से अपर आयुक्त सुरेश शर्मा को अवगत कराया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी