ग्राम बन्धा व डबरा में पशु चिकित्सा शिविर सम्पन्न
ग्वालियर 13 जनवरी 09। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के ग्राम बन्धा और डबका में पशु चिकित्सा एवं बांझ निवारण शिविर का आयोजन कर 371 पशुओं का इलाज किया गया तथा पशुपालकों को पाशुओं से सम्बन्धित बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। शिविर में पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन के लिये प्रेरित किया गया।
शिविर में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने पशु पालकों को पशुओं को सन्तुलित आहार देने तथा ठंड से बचाने के उपाय बताये। शिविर में डॉ. आर के. शर्मा डॉ. एस.आर. शर्मा, डॉ. एस.डी. एस. कौरव तथा डॉ. नवल किशोर पाराशर ने पशुओं का इलाज किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी