मतदान सामग्री वितरण संबंधी प्रशिक्षण अब 23 अप्रैल को
ग्वालियर, 16 अप्रैल 09। मतदान सामग्री वितरण में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब 23 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जायेगा । इस दिन यह प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से एम.एल.बी.कॉलेज स्थित विवेकानंद सभागार में दिया जायेगा । ज्ञात हो पूर्व में यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल को रखा गया था,जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है । गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के लिए 30 अप्रैल को मतदान होगा। जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिए 29 अप्रैल को एम.एल.बी.कॉलेज से मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों को रवाना किया जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी