पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक सुरक्षित रखने के आदेश
ग्वालियर,16 अप्रैल 09। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रख कर कलेक्टर एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले में कार्यरत समस्त पेट्रोल पम्पों पर दो हजार लिटर डीजल और एक हजार लिटर पेट्रोल का डेड स्टॉक छोड़कर सुरक्षित (रिजर्व) रखने का आदेश जारी किया है । उन्होंने यह आदेश मध्यप्रदेश स्प्रिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 की कंडिका-10 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जारी किये है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी