लोक अदालत में कुल 22 प्रकरणों का निराकरण
ग्वालियर 9 मई 09। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के. मिश्रा के मार्गदर्शन में 8 मई 2009 शुक्रवार को लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। जिसमें कुल 22 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में 6 प्रकरण आपराधिक, 3 प्रकरण सिविल, 5 प्रकरण विद्युत अधिनियम तथा लोक उपयोगी सेवा के 8 प्रकरण शामिल हैं। लोकोपयोगी सेवाओं में 5 प्रकरण दूरभाष सेवाओं के, 2 प्रकरण नगर निगम के एवं एक प्रकरण यातायात सेवा का निराकृत किया गया।
लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण खण्डपीठ क्रमांक-एक के पीठासीन अधिकारी श्री जे डी. पारासर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदस्य श्री ओम प्रकाश शर्मा अधिवक्ता, खण्डपीठ क्रमांक-दो के पीठासीन अधिकारी श्री ए के. जैन तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक एवं खण्डपीठ क्रमांक-तीन के पीठासीन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार दुबे जे एम एफ सी. द्वारा किया गया एवं सदस्य अधिवक्ता श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
लोक उपयोगी सेवा के प्रकरणों का निराकरण श्रीमती गिरिबाला सिंह अपर जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष लोकउपयोगी सेवायें, सदस्य श्रीमती अर्चना शिंगवेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सदस्य श्री ओ पी. भार्गव कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्राधिकरण के श्री अरूण प्रधान जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा पक्षकारों को समझाइस के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराने व अधिवक्ताओं द्वारा लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें