अवैध क्रेशर हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 06.05.2009- नगर निगम के मदाखलत दस्ते द्वारा आज नागेश अलंकार स्टोन, नवीन बजाज, रामबरन सिंह गुर्जर आदि नौगांव एवं छोड़ा गांव में राकेश सिंह कुशवाह के क्रेशर की थ्री-डी मशीन से तुड़ाई कराई गई।
कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक वी.के. सूर्यवंशी, वन संरक्षक श्रीमती राजौरा मेडम, एस.डी.एम. आदित्य सिंह तोमर, तहसीलदार विनोद भार्गव, मायनिंग ऑफीसर भार्गव की निशानदेही में कार्यवाही की गई। एस.डी.ओ.पी. घाटीगांव रूपेश त्रिवेदी मय पुलिस बल कार्यवाही में उपस्थित रहे एवं मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, मदाखलत दरोगा श्याम शर्मा, सुघर सिंह व विजय माहौर उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी