शनिवार, 13 जून 2009

स्वास्थ्य रथ को हरी झण्डी

स्वास्थ्य रथ को हरी झण्डी

ग्वालियर 12 जून 09। प्रदेश के गृह परिवहन एवं जेल राज्य मंत्री तथा शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं उनसे बचने के उपायों की जानकारी देने हेतु स्वास्थ्य रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच एस. शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार के रथ जिले के सभी विकासखण्डों में जाकर, लोगों को संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूक करेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी