शनिवार, 13 जून 2009

दो कैंसर पीड़ितों को एक लाख रूपये की सहायता

दो कैंसर पीड़ितों को एक लाख रूपये की सहायता

ग्वालियर 12 जून 09। प्रदेश के गृह परिवहन एवं जेल राज्य मंत्री तथा शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिला बीमारी सहायता निधि के तहत दो कैंसर पीड़ित मरीजों को उपचार हेतु पचास-पचास हजार रूपये की राशि के चैक प्रदान किये।

      राशि प्राप्त करने वालों में तहसील नरवर के ग्राम किशनपुर निवासी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर को 50 हजार रू. एवं तहसील खनियाधाना के ग्राम इमलिया निवासी श्री हीरालाल जाटव को 50 हजार रू. की राशि के चैक प्रदाय किये गये। इस मौके पर कलेक्टर श्री मनीष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच एस. शर्मा उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी