क्षेत्रीय कार्यालय 6, 8 एवं 9 का आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
ग्वालियर दिनांक 08.07.2009- सहायक आयुक्त उपनगरीय कार्यालय मुरार, नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि दिनांक 07.08.2009 को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6, 8 एवं 9 का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय 6 में राजेन्द्र करौसिया सहायक दरोगा, कौशल किशोर दण्डोतियॉ गैगमेंन, रज्जन राणा सहायक दरोगा, प्रशान्त शुक्ला कम्प्यूटर ऑपरेटर, राजेन्द्र सिंह यादव भृत्य, तथा क्षेत्रीय कार्यालय 8 में राजू-जगदीश सफाई कर्मचारी, प्रकाश देवी, सफाई कर्मचारी, रमेश-रामहेत सफाई कर्मचारी, श्रीमती प्रमिला मंगल सफाई कर्मचारी, संजय उद्यान में चौकीदार, भगवानदास पाल भृत्य, तथा क्षेत्रीय कार्यालय 9 में महेश/राममोती सफाई कर्मचारी, वीरेन्द्र/भरोसी सहायक दरोगा, प्रेम/मुन्ना सफाई कर्मचारी, गंगाराम भृत्य, शशि शर्मा भृत्य आदि कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
उपरोक्त सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति अंकित कर संबंधित क्षेत्राधिकारियों को अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गये समस्त कर्मचारियों को भविष्य में डयूटी पर ड्रेस में उपस्थित रहने को कहा गया है ।
निरीक्षण के दौरान संजय उद्यान, मुरार की वाउण्ड्रीवाल टुटी हुई पायी गई जिसे मरम्मत किये जाने हेतु उपयंत्री को निर्देश दिये गये।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी