नजरबाग मार्केट के 150 व्यवसाइयों के अवैध दासे हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 08.07.2009- माननीय खण्डपीठ न्यायालय के आदेश अनुसार मदाखलत दस्ते ने कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार ए.डी.एम. आर.के. जैन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश बाथम की निशानदेही में नजरबाग मार्केट के 150 व्यवसाइयों ने अपनी दुकानों के आगे 3 से 4 फुट पक्के दासों का निर्माण कर लिया था जिनको मदाखलत दस्ते द्वारा मेन्युअल व थ्री.डी. मशीन से तुडवाया गया जो तुडाई की गई है उसे श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा शाम 4 बजे आकर स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर महोदय द्वारा सुभाष मार्केट गजराराजा स्कूल के पास जी.डी.ए. द्वारा बनाई गई। मार्केट व गॉधी मार्केट का भी निरीक्षण कलेक्टर महोदय द्वारा किया गया।
जी.डी.ए. ग्वालियर विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाई गई मार्केट में आम रास्ते पर 4 फुट की अवैध सीढियों का निर्माण कर लिया गया था जिसे ग्वालियर विकास प्राधिकरण्ा द्वारा स्वयं तोड़ दिया गया। मदाखलत दस्ते द्वारा नजरबाग मार्केट से 8 काउन्टर जप्त किये गये ।
आज की कार्यवाही मेें ए.डी.एम. आर.के. जैन सिटी मजिस्ट्रेट, राजेश बाथम, अपर आयुक्त सुरेश शर्मा, सिटी प्लानर विष्णु खरे, भवन अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल, मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षण अजय सक्सेना, श्यामसुन्दर शर्मा, विजय माहौर, थाना प्रभारी कोतवाली पी.के. सारस्वत अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे ।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी