निगम पेंशनरों को मेडीकल भत्ता दिया जाना स्वीकार
ग्वालियर दिनांक 08.07.2009- नगर निगम ग्वालियर की स्थगित बैठक आज अपरान्ह 3.00 बजे जलबिहार परिषद सभा भवन में सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में प्रांरभ हुई। बैठक प्रांरभ होते ही एजेण्डा के बिन्दु क्र. 12 पर विचार विमर्श के उपरांत विजय सिंह निवासी- बस्ती गोदाम, भूमि के बदले भूमि दिये जाने सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसी क्रम में बिन्दु क्र. 12 प्रोजेक्ट उत्थान अंतर्गत द्वितीय वर्ष एक्शन प्लान एवं तृतीय वर्ष एक्शन प्लान के लिये चयनित गंदी बस्ती का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। एजेण्डा के बिन्दु क्र. 13 एवं 14 भी सर्वसम्मति से स्वीकार किये गये।
इसके अतिरिक्त निगम के पेंशनरों को वर्तमान कर्मचारियों की भांति मेडीकल भत्ता दिया जाना स्वीकार किया गया। आज की बैठक में सभापति द्वारा वर्तमान परिषद कार्यकाल हेतु पैनल की घोषणा की गई जिसमें प्रथम विनोद कुमार अष्टैया एवं द्वितीय अविनाश दुबे को नियुक्त किया गया।
परिशीमन से संबंधित ध्यानाकर्षण कर गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि जिन अधिकारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती गई है उनके विरूद्व सिविल सेवा नियम, 1965 के तहत जांच कर कार्यवाही की जावे। तत्पश्चात सभापति द्वारा बैठक समाप्ति घोषणा की गई। आज की बैठक में उपस्थित सभी पार्षद महानुभावों ने चर्चा में भाग लिया।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी