विद्युत शवदाह गृह वर्तमान में दाह संस्कार हेतु प्रांरभ है
ग्वालियर दिनांक 08.07.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि निगम द्वारा संचालित लक्ष्मीगंज विद्युत शवदाह वर्तमान में शव दहन के लिये चालू है। शव जलाने का नगर निगम ग्वालियर द्वारा किसी भी प्रकार का (चार्ज) राशि नहीं लिया जाता है। शवदाह गृह में बॉडी जलाने हेतु जो पांच छोटी लकड़ियां लगती है वह भी निगम द्वारा बिना शुल्क लिये उपलब्ध कराई जावेगी। बहुत समय से विद्युत शवदाह गृह में दाह संस्कार नहीं किया गया था विगत दिवस डॉक्टर वर्मा द्वारा अपनी पत्नि का दाह संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया है।
नागरिकों से अनुरोध है कि नगर निगम द्वारा जो सुविधा उपलब्ध कराई गई है अगर इसमें किसी भी प्रकार की असुविधा के लिये शवदाह प्रभारी रामबाबू दिनकर, मोबाईल नम्बर 9993096698, अतिबल सिंह यादव 9993096699, कार्यपालनयंत्री देवी सिंह राठौर 9993096697 सहायकयंत्री विद्युत नगर निगम ग्वालियर से सम्पर्क किया जा सकता है।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी