निगम के अधिकारी प्रात: 6 से 8 बजे तक क्षेत्र भ्रमण करेंगे: कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया
ग्वालियर दिनांक 05.07.2009- मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पालन में निगमायुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा नगर निगम के समस्त क्षेत्रीय अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायकयंत्री, सहायक आयुक्तों को निर्देशित किया है कि वे प्रात: 6:00 बजे से 8:00 बजे तक अपने क्षेत्र में भ्रमण कर पेयजल, सफाई इत्यादि की व्यवस्थाओं को सतत निरीक्षण करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि उपरोक्त सभी अधिकारी एक डायरी आवश्यक रूप से तैयार करें, जिसमें भ्रमण के दौरान अवैध रूप से बन रहे भवन निर्माण, पेयजल, सफाई इत्यादि के विषय में जांच कर प्रतिदिन अपनी टीप अंकित करें, उन्होंने निर्देशित किया है कि सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारी विभिन्न वार्डो पर कर्मचारियों के समय पर उपस्थित होने तथा निर्धारित ड्रेसकोड कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति का भी पर्यवेक्षण करें। अधीक्षणयंत्री तथा कार्यपालनयंत्री अपने अधीन तकनीकि अमले को भी प्रतिदिन चैक करें, यदि वे कार्यालय में ड्रेसकोड में उपस्थित न हों, तो उनकी अनुपस्थिति अंकित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि फील्ड में
निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों से संबंधित कार्यालयों में लिखित तथा दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के विषय में भी जांच कर अंदर 24 घण्टे में निराकरण करावें।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी