बाड़े के अतिक्रामकों को समझाईश दी गई , बुधवार से अतिक्रमण हटायेंगे
ग्वालियर दिनांक 05.07.2009- कलेक्टर ग्वालियर आकाश त्रिपाठी एवं निगमायुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर आज नगर निगम के सिटी प्लानर द्वारा विभिन्न विभागों के संयुक्त दल के साथ महाराज बाड़ा तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में अतिक्रमण का परीक्षण किया। दल के साथ पुलिस बल, नगर निगम, लो.स्वा.यां. भारत संचार, नि.लि. विद्युत मण्डल तथा मदाखलत का अमला था। नगर निगम के अमले द्वारा बाड़ा तथा आस-पास के क्षेत्र के व्यवसाईयों को निर्देशित किया कि वे सड़कों से अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण अंदर 24 घण्टे में हटावें, अन्यथा दशा में नगर निगम के मदाखलत विभाग द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जावेगा। निरीक्षण के दौरान विद्युत मण्डल के दल द्वारा यातायाता में बाधित खम्मे तथा ट्रांसफार्मर इत्यादि चिन्हित किये गये, जिन्हें माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार हटाया जाना है। इसी प्रकार पी.एच.ई. प्रोजेक्ट तथा बी.एस.एन.एल. के अधिकारियो द्वारा ऐसे चेम्बर चिंहित किये गये, जो रोड़ से नीचे अथवा ऊचे होकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। कलेक्टर ग्वालियर द्वारा दिनांक 03 जून 2009 को ली गई विभिन्न विभागों की बैठक में ऐसे सभी चेम्बर समतल करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज के निरीक्षण में बाड़ा तथा उसके आसपास के क्षेत्र में अस्थाई तथा स्थाई अतिक्रमण को चिन्हित किया गया तथा नागरिकों को समझाईश दी गई। बुधबार तक अतिक्रमण न हटाने की दशा में बुधवार को निगम बड़ा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटायेगा। फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले व्यवसाईयों को भी निर्देश दिये गये कि वे अपना सामान हटाकर अन्यत्र व्यवसाय करें, अन्यथा दशा में उनका सामान जप्त कर लिया जावेगा। आज के अभियान में नगर निरीक्षक कोतवाली वी.के. सारस्वत, अधीक्षणयंत्री नगर निगम चतुर सिंह यादव, सिटी प्लानर, बिष्णु खरे, भवन अधिकारी ए.पी.एस. जादौन, महेन्द्र अग्रवाल, कार्यपालनयंत्री दिनेश अग्रवाल, सहायक आयुक्त जगदीश शर्मा एवं जयकृष्ण उपस्थित थे।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी