मंगलवार, 28 जुलाई 2009

अन्नपूर्णा योजना के तहत खाद्यान्न का शतप्रतिशत वितरण

अन्नपूर्णा योजना के तहत खाद्यान्न का शतप्रतिशत वितरण

ग्वालियर 27 जुलाई 09। ग्वालियर संभाग में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सभी पाँचों जिलों में गरीबों को दिये जाने वाले सस्ती दर के खाद्यान्न शतप्रतिशत उठाव एवं वितरण किया गया है। इस योजना के तहत गत माह संभाग में कुल 6641 मै. टन खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण किया गया।

      इस योजना के तहत ग्वालियर जिले में 1009 मै. टन, शिवपुरी जिले में 1666 मै. टन, गुना जिले में 1816 मै. टन, दतिया जिले में 985 मै. टन और अशोक नगर जिले में 1165 मै. टन खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी