मंगलवार, 28 जुलाई 2009

नामान्तरण मामले में ग्वालियर जिला संभाग में अव्वल

नामान्तरण मामले में ग्वालियर जिला संभाग में अव्वल

ग्वालियर 27 जुलाई 09। राजस्व विभाग के अविवादित नामांतरण प्रकरणों के मामले में ग्वालियर संभाग में गत माह में ग्वालियर जिला अव्वल रहा। ग्वालियर कलेक्ट्रेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत माह में ग्यारह सौ प्रकरण निपटाये गये। ग्वालियर संभाग में गत माह कुल 3208 प्रकरण निराकृत किये गये।

      इसी प्रकार शिवपुरी जिले में अविवादित नामान्तरण के 557 प्रकरण, गुना जिले में 682 प्रकरण, दतिया जिले में 395 प्रकरण और अशोक नगर में 475 प्रकरण निपटाये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी