सफाई कामगारो की सर्वेक्षण सूची में, 15 सितम्बर तक नाम जोडे जा सकेंगे
ग्वालियर, 13 सितम्बर 09/ कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिर पर मैला ढोने के कार्य से मुक्त हुए सफाई कामगारो के नाम सर्वे सूची में जोड़ने हेतु 15 सितम्बर 09 तक आवेदन जमा किए जावेंगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर पर मैला ढोने के कार्य से मुक्त हुए सफाई कामगार जिनके नाम पूर्व में सर्वेक्षण सूची से छूट गए है एवं जिन्हें अभी तक जिला अन्त्यावसायी समिति के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं एवं अन्य माध्यमों से लाभ प्राप्त नहीं हुआ है तथा कही व्यवस्थापन नहीं है , ऐसे सम्बन्धित जन अपना नाम 15 सितम्बर तक सर्वे सूची में जुडवा सकते है । सर्वे सूची में नाम जुड़वाने हेतु अपना आवेदन पत्र सम्बन्धित नगरीय निकाय जनपद पंचायत को प्रस्तुत किया जा सकेगा । आवेदन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप सम्बन्धित नगरीय निकाय, जनपद पंचायत अथवा जिला अंत्यावसायी समिति कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकेगा ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें