गुरुवार, 10 सितंबर 2009

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2010 का आयोजन

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2010 का आयोजन

       संघ लोक सेवा आयोग 17 जनवरी, 2010 को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2010 का आयोजन करेगा।  यह परीक्षा देश में विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

       परीक्षा में शामिल होने के संदर्भ में अर्हता शर्तों, पाठयक्रम और परीक्षा की स्कीम, आवेदन भरने के लिए दिशानिर्देश आदि के बारे में आवेदक को 5 सितम्बर 2009 के रोजगार समाचार  एम्प्लायमेंट न्यूज में प्रकाशित परीक्षा की विस्तृत सूचना से जानकारी अवश्य ले लेनी चाहिए। परीक्षा का विस्तृत विवरण संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट   www.upsc.gov.in   पर भी उपलब्ध है। देशभर के मुख्य निर्धारित डाकघरों  डाक घरों से खरीदा जा सकता है।

       निर्धारित मुख्य डाकघरों  डाकघरों से आवेदन पत्र प्राप्त करने में होने वाली किसी परेशानी के मामले में उम्मीदवारों को  संबंधित डाकघरों के पोस्ट मास्टर अथवा यूपीएससी के आवेदन पत्र आपूर्ति निगरानी प्रकोष्ठ से दूरभाष सं0 011-23389366 अथवा फैक्स सं0- 011-23387310 पर संपर्क करना चाहिए।

       यूपीएससी में सभी ओवदन पहुंचने की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर, 2009 है। हालांकि विदेशों और कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए आवेदन प्राप्त होने की अन्तिम तिथि 12 अक्तूबर, 2009 है।

       आवेदन को डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाना चाहिए। (कोरियर अथवा स्वयं के द्वारा नहीं)।

       अपनी उम्मीदवारिता और आवेदन पत्र आदि के संदर्भ में किसी भी दिशानिर्देश  जानकारी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी के सुविधा केन्द्र पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं0 011-23385271  011-23381125  011-23098543 पर कार्यालय समय के दौरान सम्पर्क कर सकता है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी