चारों उपनगरीय कार्यालयों के अंतर्गत लोक कल्याण शिविर सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 09.09.2009- नगर निगम द्वारा उपनगरीय कार्यालयों पर लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत क्षेत्र क्र. 8 के अंतर्गत 2 मांगों से संबंधित आवेदनपत्र प्राप्त हुये। जिनमें से एक आवेदनपत्र दीपक जैन, रिसाला बाजार द्वारा एवं दूसरा हीरेन्द्र अग्रवाल, बजाज खाना द्वारा अतिक्रमण हटाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई। दोनों ही आवेदनों पर सात दिवस के अंदर निराकरण करने का आश्वासन आवेदनकर्ताओं को दिया गया तथा संबंधित शिकायतें संबंधित विभागाधिकारियों की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई।
उपनगर लश्कर पश्चिम सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया है कि क्षेत्र क्र. 1 के अंतर्गत शिविर में 7 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें एक जनकताल पर तार फेसिंग, बहोड़ापुर से सागरताल रोड गड्डे दुरूस्त कराये जाने के संबंध में, रामाजी का पुरा, इस्लामपुरा में सील्ड हटाये जाने, किशनबाग, रामाजी का पुरा, आनंद नगर में कचरे के ढेर थ्री-डी मशीन से हटवाये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई। समस्त शिकायतें समस्त अधिकारियों की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई।
उपनगर ग्वालियर के क्षेत्र क्र. 3 पर शिविर आयोजित किया गया जिसमें केवल दो शिकायतें प्राप्त हुई। एक शिकायत सफाई तथा दूसरी सीवर चेम्बर से संबंधित थी। दोनों शिकायतों का निराकरण मौके पर ही करा दिया गया।
लश्कर पूर्व उपकार्यालय पर लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 2 शिकायतें प्राप्त हुई। एक शिकायत पी.एच.ई. प्रोजेक्ट एवं जनकार्य से संबंधित पाई गई। दोनों शिकायतों के निराकरण के लिये संबंधित विभागाधिकारियों की ओर शिकायतें आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई।
आयोजित लोक कल्याण शिविरों में सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, जयकृष्ण गौड़, श्याम खरे एवं जगदीश शर्मा एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी