गुरुवार, 10 सितंबर 2009

आइडिया का अवैध टॉवर हटाया गया

आइडिया का अवैध टॉवर हटाया गया

ग्वालियर दिनांक 09.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी के नेतृत्व में गोले का मंदिर बैक कॉलोनी में मॉर्निंग स्कूल के पास अवैध रूप से लगे आइडिया के टॉवर का कनेक्शन कटवाया गया एवं सामान जप्त कर लाया गया। कार्यवाही भवन अधिकारी कीर्तिवर्धन मिश्रा एवं उपयंत्री सुरेश शर्मा की निशानदेही में की गई।

       सहायक आयुक्त उपनगरीय मुरार के अनुसार अशोक कॉलोनी में भवन क्र. 23 के भवन स्वामी द्वारा सरकारी नाली पर पक्का निर्माण किया गया था, अवैध निर्माण को हटाया गया  ए.जी. ऑफिस रोड, महल गेट, मेडीकल कॉलेज रोड, आमखो बस स्टेण्ड, के.आर.जी. कॉलेज रोड, रॉक्सी, बाड़ा क्षेत्रों से चौराहों व गुलम्बरों पर लगे कपड़े के बैनर निकलवाये गये।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी