रविवार, 6 सितंबर 2009

शनिवार को 34 ऑंगनवाड़ी केन्द्रों में हुआ संपर्क, चार कार्यकर्ताओं को नोटिस व दो को मिलेगी प्रशंसा

ऑंगनबाड़ी संपर्क अभियान जारी

शनिवार को 34 ऑंगनवाड़ी केन्द्रों में हुआ संपर्क, चार कार्यकर्ताओं को नोटिस व दो को मिलेगी प्रशंसा

ग्वालियर 05 सितम्बर 09। आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने के मकसद से कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में गत 3 सितम्बर से आंगनबाड़ी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 16 सितम्बर तक जारी रहेगा। अभियान के तहत शनिवार को संपर्क दलों द्वारा 34 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर संपर्क किया गया। संपर्क के दौरान बंद मिली आंगनवाड़ी केन्द्रों में पदस्थ कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस एवं अच्छा कार्य कर रहीं कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र जारी किये जायेंगे।  

       जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा शर्मा ने बताया कि शनिवार को चले संपर्क अभियान में आंगनवाड़ी केन्द्र नितिन नगर, नाका चन्द्रबदनी क्र-2, रणधीर कॉलोनी, हरिनाम पुरा व राजा गैस गोदाम के समीप स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र समय से पूर्व बंद मिले। यहां के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किये जा रहे हैं। संपर्क के दौरान  एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र-2 के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र गोवर्धन कॉलोनी एवं बाल विकास परियोजना शहरी क्रं-3 के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र न्यू शकुन्तलापुरी की व्यवस्थायें अच्छी मिलीं। यहां के रिकार्ड पूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संधारित पाये गये। इसके लिये उक्त दोनों केन्द्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता क्रमश: सुश्री नीरजा तिवारी व सुश्री जयश्री बड़ेरिया को प्रशंसा पत्र दिये जायेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी