जनसुनवाई: कलेक्टर से मिलने आये 59 फरियादी
ग्वालियर, 08 सितम्बर 09। प्रदेश सरकार की पहल पर शुरू हुई जनसुनवाई की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनसुनवाई में एक ही मंच पर समस्याओं का समाधान हो जाने से जनसामान्य को विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने से निजात मिल रही है। जिला कार्यालय में आज हुई जनसुनवाई में भी 59 फरियादी पहुँचे। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी व अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश ने इन फरियादियों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया तो शेष में आवश्यक टीप देकर निराकरण की रूप रेखा तैयार की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी