बुधवार, 9 सितंबर 2009

टेली गाँव: संभागायुक्त ने दूरभाष से जाना गाँवों का हाल-चाल , विभिन्न जिलों से आये 17 फरियादियों की समस्यायें भी सुनी

टेली गाँव: संभागायुक्त ने दूरभाष से जाना गाँवों का हाल-चाल , विभिन्न जिलों से आये 17 फरियादियों की समस्यायें भी सुनी 

ग्वालियर 08 सितम्बर 09। टेली गांव कार्यक्रम के तहत संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह ने मंगलवार को संभाग के सभी जिलों के एक-एक गांव में दूरभाष से चर्चा कर वहां की कठिनाइयों व समस्याओं की जानकारी ली। गौरतलब है कि संभाग आयुक्त ने टेली गांव कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई दिवस (मंगलवार) को संभागायुक्त दूरभाष के माध्यम से संभाग के  पाँच ग्रामों की समस्याओं व कठिनाइयों से रू-ब-रू होते हैं।  टेलीगांव कार्यक्रम के माध्यम से सामने आयें। समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित गांव में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में समस्या निवारण शिविर लगाया जाता है। आज आयोजित हुई जनसुनवाई में संभाग के विभिन्न जिलों से आये 17 फरियादी भी संभाग आयुक्त से मिले। संभाग आयुक्त ने इन फरियादियों की समस्याओं को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

       संभागायुक्त डॉ. सिंह ने संभाग के ग्वालियर जिले के डबरा तहसील के ग्राम लखिया में एक ग्रामीण श्री परिमाल बघेल से फोन पर चर्चा की। इसी तरह शिवपुरी जिले के ग्राम ककरवाया में श्री प्रमोद सिंह रावत, गुना जिले के ग्राम खटकिया में श्री गोविन्द सिंह, दतिया जिले के ग्राम जौनिया में श्री राजू पटवा तथा अशोक नगर जिले के ग्राम विजयपुरा में श्री नीरज गोस्वामी से दूरभाष पर चर्चा कर गांव का हाल-चाल पूँछा। संभाग आयुक्त ने ग्रामीणों से हुई चर्चा में खासकर वर्षा व फसल की स्थिति, रबी फसल की तैयारी, कृषि आदानों की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्कूल , आंगनबाड़ी, बिजली आदि से जुड़ी समस्यायें जानीं। उन्होंने कुछ समस्याओं का निराकरण संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कराया तो शेष समस्याओं के निराकरण के लिये इन गांवों में शिविर लगाने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिये।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी