गोहद उपचुनाव : ग्वालियर जिले की तीन मदिरा दूकानें बंद रखने के आदेश
ग्वालियर 08 सितम्बर 09। भिण्ड जिले के सीमावर्ती गांवों में स्थित जिले की तीन मदिरा दुकानों को 10 सितम्बर तक बंद रखने के आदेश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने जारी किये हैं। उन्होंने यह आदेश भिण्ड जिले के निधान सभा क्षेत्र गोहद के उप चुनाव को स्तंत्रत, निष्प्क्ष एवं निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न कराने के मकसद से जारी किये हैं। ज्ञात हो विधान सभा क्षेत्र गोहद के उप चुनाव के लिये 10 सितम्बर को वोट डाले जायेंगे। जिला दण्डाधिकारी श्री त्रिपाठी ने गोहद उप चुनाव को ध्यान में रखकर ग्राम बरेठा की देशी मदिरा दुकान एवं ग्राम बेहट में स्थित देशी मदिरा व विदेशी मदिरा की दुकानों को बंद रखने के आदेश आबकारी अधिनियम के तहत जारी किये हैं। यह आदेश 8 सितम्बर के सांयकाल 5 बजे से 10 सितम्बर को मतदान समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी