नियमितीकरण न कराये जाने से बी.एस.एन.एल. का अवैध टॉवर बंद किया
ग्वालियर दिनांक 04.09.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा के निर्देशानुसार आज गोवर्धन कॉलोनी गोले का मंदिर पर प्रदीप सेंगर मॉडर्न डिफेन्स पार्क स्कूल के भवन पर लगे अवैध टॉवर जो बी.एस.एन.एल. का था के कनेक्शन काटकर सप्लाई बंद कराई गई एवं टॉवर का सामान जप्त कर लाया गया।
निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं कि निगम की अनुमति के बिना जिन भवनों पर अवैध टॉवर लगाये गये हैं उनको हटाने की कार्यवाही शक्ति से प्रांरभ की जाये। ऐसे सभी मोबाईल कम्पनियों को नगर निगम द्वारा पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि ऐसी कम्पनियां जो बिना अनुमति बिना निर्धारित शुल्क जमा किये निजी भवनों पर टॉवर स्थापित की चुकी है। अपने टॉवरों के लिये निर्धारित शुल्क नगर निगम में जमा कर टॉवरों को नियमितीकरण करायें।
निगमायुक्त द्वारा आज की कार्यवाही में पुन: सभी मोबाईल कम्पनियों को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह के अंदर अनिवार्य रूप से वे अपने मोबाईल टॉवरों का नियमितीकरण करायें अन्यथा एक सप्ताह बाद पुन: अभियान चलाकर टॉवर हटाये जावेंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड कम्पनी द्वारा टॉवरों का निर्धारित शुल्क तो जमा किया गया किन्तु बिना अनुमति लगाये जाने पर शासन द्वारा निर्धारित 50 हजार रू. प्रति टॉवर अर्थदण्ड की राशि आज तक अदायगी नहीं की गई तथा जिन बिल्डिंगों पर टॉवर लगाये गये है उनके वैधानिक दस्तावेज नगर निगम से उनकी परमीशन तथा तकनिकी स्वीकृति भी जमा नहीं की गई है। अभी तक नगर निगम में केवल वॉडाफोन कम्पनी के 14 टॉवरों के विरूद्व कम्पनी द्वारा 50 हजार रू. जुर्माना और 20 हजार रू. अनुमति शुल्क जमा किया गया है।
नगर निगम ने भारत संचार निगम लिमिटेड को 55 अवैध टॉवरों के नियमितीकरण कराये जाने हेतु नोटिस दिये। नियमितीकरण न होने की दशा में आज गोवर्धन कॉलोनी का उपरोक्त टॉवर हटाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी