प्रायवेट बस स्टेण्ड आमखो निगम भवन से अतिक्रमण हटाया
ग्वालियर दिनांक 11.09.2009- निगमायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा को प्रायवेट बस स्टेण्ड आमखो में निगम पर भवन श्रीराम चरण शर्मा द्वारा लगभग 3 हजार ईट रखकर अस्थायी दीवाल बना ली गई थी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। निगमायुक्त द्वारा निर्देश दिये गये जल्द से जल्द उक्त अतिक्रमण को हटाया जावे। उक्त निर्देशन के पालन में उपायुक्त राजस्व सुरेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में प्रायवेट बस स्टेण्ड से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
क्षेत्र क्र. 18 के अंतर्गत हनुमान टॉकीज के पास नाले पर 15 लोगों द्वारा बांस की बल्ली लगाकर अतिक्रमण कर रखा था उसे हटवाया गया। अचलेश्वर रोड, कटोराताल रोड, मांडरे की माता, के.आर.जी. चौराहा आदि क्षेत्र से कपड़े के बैनर निकलवाये गये एवं उक्त रूट से ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।
बाड़ा, सराफा, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, स्टेशन बजरिया, मेला रोड़, गोले का मंदिर चौराहे से कपड़े के बेनर हटाये गये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी