संत रविदास आवास सह कार्यशाला योजनान्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित
ग्वालियर 05 सितम्बर 09। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनुसूचित जाति पंचायत में घोषित '' संत रविदास आवास सह कार्यशाला'' योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 20 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनान्तर्गत 25 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
जिला अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक ग्वालियर जिले का मूल निवासी हो तथा अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य हो। उसकी उम्र 18 वर्ष से कम एवं 55 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 27 हजार 755 रूपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 24 हजार 555 रूपये से अधिक न हो। आवास सह कार्यशाला निर्माण के लिये आवेदक की स्वयं की भूमि स्थाई पट्टा अथवा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि होना चाहिये। चयनित आवेदकों को राष्ट्रीय बैंकों से दो लाख रूपये का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें 25 प्रतिशत अनुदान अर्थात अधिकतम 50 हजार रूपये का अनुदान देय होगा। इच्छुक व्यक्ति जिला अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति ग्वालियर के कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें