पिछड़ा वर्ग की पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदनों का ऑनलाईन व्यवस्था द्वारा समाधान
ग्वालियर 3 सितम्बर 09। मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग की पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों को सही समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के लिये एक साफ्टवेयर प्रणाली विकसित की गई है। यह प्रणाली क्ष्क् ने तैयार की है। यह प्रणाली ड्डङ्ढदृ.द्र.दत्ड़.त्द/ङ्ढद्मड़ण्दृथ्ठ्ठध्दद्मण्त्द्र पर उपलब्ध है।
इस व्यवस्था के लागू होने पर छात्र अपने छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को ऑनलाईन प्रविष्ट कर पायेंगे तथा उनकी वर्तमान स्थिति तथा स्वीकृत राशि का विवरण भी ऑनलाईन देख पायेंगे। छात्रों को स्वीकृत छात्रवृत्ति राशि का विवरण उनके ई-मेल तथा मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजने की व्यवस्था भी की जायेगी। इस व्यवस्था से छात्रों तक पूर्ण स्वीकृत राशि का वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।
इस प्रणाली के क्रियान्वयन से समस्त स्वीकृत छात्रवृत्ति के विवरण ऑनलाईन जन-सामान्य के अवलोकनार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। इससे गलत जानकारी पर रोक लग सकेगी। इस ऑनलाईन योजना के क्रियान्वयन से छात्रवृत्ति के आवेदन-पत्र प्रस्तुत करने, उसे संस्था तथा जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृत करने तथा छात्रवृत्ति के आवंटन संबंधी कार्य में सुविधा होगी। इस प्रणाली के संबंध में समस्त कलेक्टरों को आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री जब्बार ढांकवाला ने पत्र लिखे हैं। इस संबंध में महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी