दीनदयाल अंत्योदय समितियों के कार्यकाल में वृध्दि
ग्वालियर 3 सितम्बर 09। राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त जिलों में नगर, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तरीय दीनदयाल अंत्योदय समितियों का कार्यकाल 31 जुलाई 2010 तक बढ़ाने के लिये निर्देश समस्त कलेक्टर्स को जारी किये हैं।
राज्य शासन द्वारा पूर्व में म.प्र. (लोक अभिकरणों के माध्यम से) दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम का कार्यान्वयन अधिनियम 1991 के तहत दो वर्ष की कालावधि के लिये इन समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण समितियों की बैठक नहीं हो पा रही थी। इन समितियों के कार्यकाल में वृध्दि से दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम की मॉनिटरिंग तथा क्रियान्वयन में गति आयेगी साथ ही कार्यकाल में वृध्दि होने के पश्चात बैठकें भी नियमित रूप से प्रारम्भ हो जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी