मंगलवार, 8 सितंबर 2009

अपराध अन्वेषण ब्यूरो में भी होगी जनसुनवाई

अपराध अन्वेषण ब्यूरो में भी होगी जनसुनवाई

ग्वालियर 07 सितम्बर 09। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो भोपाल के महानिदेशक के निर्देशानुसार शासन के पूर्व प्रसारित आदेशों के पालन में कार्यालय पुलिस अधीक्षक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो इकाई मोतीमहल ग्वालियर में प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक जनसुनवाई होगी। इसमें कोई भी जनसाधारण आर्थिक अपराधों से संबंधित शिकायतों के बारे में, आवेदन पत्र व सूचनायें दे सकेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी