हिन्दी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग पर श्री अजय माकन की बैठक, महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर राय देने हेतु तीन समितियां गठित
###
हिन्दी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए गृह राज्य मंत्री श्री अजय माकन ने दिनांक 8.9.2009 को एक बैठक की। बैठक में डॉ0 प्रदीप कुमार, सचिव, राजभाषा विभाग, प्रोफेसर अशोक चक्रधर, प्रोफेसर विमल कांति वर्मा, प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा, श्री अशोक सिंह एवं राजभाषा विभाग तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कम्प्यूटर पर हिन्दी प्रयोग में आने वाली आम समस्याओं, उपलब्ध हिन्दी सॉपऊटवेयरों की उपयुक्तता, हिन्दी सॉपऊटवेयरों से अपेक्षाएं, हिन्दी प्रयोक्ताओं में तकनीकी जागरूकता पैदा करने के लिए प्रशिक्षण व प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार कर संस्तुति देने हेतु निम्न तीन समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया –
1. निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कम्प्यूटर पर हिन्दी प्रयोग के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा एवं भविष्य में अपेक्षाओं के संबंध में
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी प्रयोग के लिए सी-डैक व स्वायत्त संस्थाओं द्वारा विकसित किए गए सॉपऊटवेयरों की समीक्षा एवं सुझावों के संबंध में
3. हिन्दी प्रयोग के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग संबंधी प्रचार-प्रसार एवं हिन्दी प्रयोक्ताओं तक तकनीकी जागरूकता लाने के संबंध में
समितियों में संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख भाषविद् भी शामिल होंगे। समितियां शीघ्रातिशीघ्र अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी