उच्च न्यायालय स्तरीय लोक अदालत आज
ग्वालियर 4 सितम्बर 09। राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के आदेशानुसार शनिवार 5 सितम्बर को उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में लोक अदालत लगेगी। उच्च न्यायालय स्तरीय इस लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिये दो पीठ गठित की गईं हैं।
लोक अदालत में पीठ क्रमांक-एक के लिये प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सुभाष सम्वत्सर व सीनियर एडवोकेट श्री के बी. चतुर्वेदी की बैंच गठित की गई है। इसी तरह न्यायमूर्ति श्री ए के. श्रीवास्तव व सीनियर एडवोकेट श्री एम सी. जैन की बैंच द्वारा खण्डपीठ क्रमांक-दो में प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
उच्च न्यायालय की ग्वालियर खण्डपीठ के रजिस्ट्रार श्री बी डी. राठी ने बताया कि लोक अदालत में न्यू इंडिया इंश्योरेंस एवं यूनाइटेड इंश्योरेंस कम्पनी से संबंधित मोटर दुर्घटना क्लेम प्रकरणों सहित अन्य मामलों का उभयपक्ष की सहमति के आधार पर निराकरण किया जायेगा। अभिभाषक बन्धुओं से संबंधित पक्षकारों सहित लोक अदालत में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण कराने की अपील की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें