शनिवार, 5 सितंबर 2009

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री जैन द्वारा उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री जैन द्वारा उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

ग्वालियर 4 सितम्बर 09। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री श्री पारस जैन द्वारा ग्वालियर जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभागीय समीक्षा की गई। विभागीय समीक्षा में विशेष रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं नापतौल की गतिविधियों पर चर्चा की गई। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा में खाद्यान्न का समय पर उठाव, वितरण तथा उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त शक्कर की खुले बाजार में सही दामों पर आम जनता को उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशन दिये तथा शक्कर की अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन प्राप्त होने पर दो दिन में प्रदान करने के निर्देश दिये। विभागीय समीक्षा बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योतिशाह नरवरिया, क्षेत्रीयप्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम श्री एस पी एस. चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य भंडार गृह निगम श्री एस के. सुमन, उप नियंत्रक नापतौल श्री धुर्वे तथा खाद्य, नापतौल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

       राज्य मंत्री श्री जैन द्वारा ग्वालियर नगर में संचालित दो उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने श्री विजय प्रा. उप. भंडार, शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 227 सूर्य विहार पिंटो पार्क ग्वालियर का निरीक्षण किया तथा दुकान के स्टॉक रजिस्टर के अनुसार गेहूँ के स्टॉक का सत्यापन कराया गया, वितरण रजिस्टर का अवलोकन करने के उपरांत उसमें दर्ज ए पी एल. राशन कार्डधारियों से चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिमाह नियमित गेहूँ, केरोसिन मिलना बताया गया। उक्त दुकान संचालक द्वारा माह सितम्बर 2009 का गेहूँ का अग्रिम उठाव कर लिया था तथा दुकान में संग्रहित ए पी एल. 126 क्विंटल, बी पी एल. 7-20 क्विंटल तथा केरोसिन 834 लिटर का भौतिक सत्यापन किया गया जो सही पाया गया। राज्य मंत्री ने दुकान के गोदाम के संबंध में निर्देशित किया कि दुकान के गोदाम में पीछे की ओर दरवाजा नहीं होना चाहिये तथा एक ही दरवाजे के बड़े गोदाम में खाद्यान्न संग्रहण करने हेतु निर्देशित किया गया।

       राज्य मंत्री द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 226 का निरीक्षण किया गया। जिसका संचालन अनुज प्रा. उप. भंडार द्वारा पिंटो पार्क गायत्री विहार में किया जाता है निरीक्षण के समय दुकान के स्टॉक रजिस्टर के अनुसार ए पी एल. गेहूँ 149-56 क्विंटल, बी पी एल. 6-20 क्विंटल का भौतिक सत्यापन कराया गया जो सही पाया गया तथा मौके पर उपस्थित ए पी एल. कार्डधारियों के राशनकार्डों का भी अवलोकन किया गया। प्रतिमाह गेहूँ व केरोसिन अंकित होना पाया गया तथा उपभोक्ताओं द्वारा भी अंकित मात्रा अनुसार गेहूँ केरोसिन लेना बताया गया। उपभोक्ताओं ने दुकान प्रतिदिन खुलना बताया। श्री जैन द्वारा नापतौल के अधिकारियों को दुकान के कांटे बांट एवं केरोसिन लिटर की जांच हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: