रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा बैठक आज
ग्वालियर 4 सितम्बर 09। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अन्तर्गत विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 5 सितम्बर 09 को सांय 5 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत 2008-09 में स्वीकृत किये गये कार्य एवं वर्ष 2009-10 की प्रस्तावित कार्य योजना की समीक्षा की जायेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें