रविवार, 13 सितंबर 2009

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
ग्वालियर दिनांक 12.08.2009- जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आज महाराजपुरा स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया सेक्टर बी में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री श्री राम मिल्क फूड पर छापा मार कार्यवाही की गई। इस फैक्ट्री में नकली घी बनाने का कार्य चलता था जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन के एस.एल.आर श्री अनिल नरवरिया की उपस्थिति में छापा मार कर 3 पैकिंग मशीन, 15 लीटर के 10 कार्टून, 18 लीटर के 10 कार्टून, 500 ग्राम के 36 डिब्बे, 5 किलो के 35 डिब्बे तथा 21 पैकिग रॉल, 2 भौगोन एवं तराजू जप्त की गई।
कार्यवाही के दौरान फैक्ट्री का मालिक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित नही पाया गया केवल एक चौकीदार रामभरोसे फैक्ट्री के गेट पर मोजूद मिला। इस कारण आवश्यक दस्तावेज लाइसेंस आदि प्राप्त नही किया जा सका। आज की कार्यवाही के समय एस.एल.आर अनिल नरवरिया स्वास्थ्य आधिकारी सुभाष गुप्ता, मदाख्लत अधिकारी दिग्विजय सिंह जादौन, दल प्रभारी हरि नारायण शर्मा एवं खाद्य निरीक्षक राजेश राय, अखलेश गंगवाल, वीना वंसल एवं मदाखलत का दल उपस्थित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी