अवैध अतिक्रमण हटाया गया
ग्वालियर दिनांक 07.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार कांचमिल क्षेत्र में मथुराप्रसाद शर्मा द्वारा नाला निर्माण में बाधक अवैध निर्माण किया गया था जिसे थ्री-डी मशीन द्वारा हटवाया गया, इसमें बाउण्ड्रीबॉल एवं कमरे की तुड़ाई की गई। कांचमिल क्षेत्र में ही रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में टीनशेड व ईट की बाउण्ड्रीबॉल एवं भैस बाधकर अतिक्रमण कर लिया था एवं डेयरी का संचालन किया जा रहा था, स्थल पर जाकर अतिक्रमण को हटाया गया।
कांचमिल क्षेत्र में भूसे की टाल डालकर भूसे का विक्रय करने वाले रामवीर सिंह भदौरिया को सख्त हिदायत दी गई कि अपना भूसा हटायें अन्यथा निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावेगी। कार्यवाही सब-इंजीनियर वेदप्रकाश रंजन व पुलिस बल ग्वालियर थाने के सहयोग से की गई। फोटो संलग्न है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी