मंगलवार, 8 सितंबर 2009

जगनापुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मुर्गी पोल्ट्री फार्म बंद कराये गये

जगनापुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मुर्गी पोल्ट्री फार्म बंद कराये गये

ग्वालियर दिनांक 07.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ग्वािलयर क्षेत्र में अवैध रूप से मुर्गी पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा है। उक्त शिकायत पर से निगमायुक्त द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये गये कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें और दोषी पाये जाने पर कार्यवाही करें ।

निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मदाखलत अमले को लेकर जगनापुरा में मुर्गी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बिना लायसेंस मुन्नालाल बाथम द्वारा मुर्गी पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा था जिसे बंद करवाया गया। जगनापुरा क्षेत्र के पास ही शंकर सिंह जादौन एवं मोहन द्वारा बिना लायसेंस के मुर्गी पोल्ट्री फार्म का संचालन किया जा रहा था जिसे बंद करवाया गया एवं उक्त फार्म से 100 मुर्गे, मुर्गियां जप्त कर लाये गये एवं चिड़ियाघर में भिजवाये गये। फोटो वेबसाइट पर है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी