मंगलवार, 8 सितंबर 2009

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के चैक प्राप्त करें

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के चैक प्राप्त करें

ग्वालियर 07 सितम्बर 09। ग्वालियर एवं दतिया जिलों के समस्त भूतपूर्व सैनिक व सैनिक विधवाओं को सूचित किया गया है कि उनके बच्चों की छात्रवृत्ति के चैक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ग्वालियर को सैनिक कल्याण संचालनालय भोपाल से प्राप्त हो गये हैं। अत: ये चैक किसी भी कार्य दिवस में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ग्वालियर में आकर प्राप्त किये जा सकते हैं। इसके लिये अपने साथ परिचय पत्र एवं डिस्चार्ज बुक अनिवार्य रूप से लानी होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी