विभिन्न क्षेत्रों से झण्डी एवं बैनर हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 04.12.2009- नगर निगम ग्वालियर के मदाखलत दस्ते द्वारा आज निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा एवं कलेक्टर ग्वालियर के निर्देश पर तानसेन समारोह के आसपास अवैध रूप से लगाई गई पीढ़ियों को हटाया। ताकि तानसेन समारोह में आने वाले कलाकारों एवं दर्शकों को यातायात असुविधा न हों।
आज के इस अभियान के साथ ही मदाखलत अमले ने उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में तानसेन समारोह स्थल के आसपास से आवारा मवेशी भी पकड़कर खिड़क में बंद करायें। इसके साथ ही मदाखलत दस्ते ने जीवाजीगंज, हनुमान चौराहा, बाड़ा, कम्पू, कटोराताल, अचलेश्वर रोड़ आदि स्थानों से राजनैतिक दलों के झण्डी, बैनर निकलवाये गये।
मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान ने उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में तानसेन समारोह स्थल के आसपास भ्रमण कर नागरिकों को हिदायत दी कि समारोह के दौरान यातायात को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अस्थाई अतिक्रमण न करें। अस्थायी अतिक्रमण पाये जाने की दशा में संबंधित के विरूद्व गंभीर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
मदाखलत अमले ने ग्वालियर में हजीरा चौराहा गोसपुरा नं. 1 किलागेट रानीपुरा अल्पना टॉकीज रोड नगर निगम कॉलोनी, सदर बाजार मुरार, फूलबाग चौराहा शिन्दे की छावनी, के साथ-साथ गोले का मंदिर, पिन्टो पार्क, दीनदयाल नगर रोड, गोवर्धन कॉलोनी आदि स्थानों से राजनैतिक बैनर निकलवाए गये।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी