शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

राजस्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक 20 को

राजस्व गतिविधियों की समीक्षा बैठक 20 को

ग्वालियर 15 अप्रैल 10। जिले में  राजस्व विभाग के अन्तर्गत चल रहीं गतिविधियों की समीक्षा के लिये कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने 20 अप्रैल को  राजस्व अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 4 बजे राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में रखी गई है। बैठक में  सीमांकन, बंटवारा, वन व राजस्व भूमि सीमा विवाद निराकरण, राजस्व वसूली, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति आदि की विस्तार से समीक्षा की जायेगी। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) , तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा राजस्व संगृह से जुड़े विभिन्न विभागों के आधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी