शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

गृह राज्य मंत्री के मुख्य आतिथ्यि में जिला स्तरीय जल अभिषेक सम्मेलन आज

गृह राज्य मंत्री के मुख्य आतिथ्यि में जिला स्तरीय जल अभिषेक सम्मेलन आज

ग्वालियर 15 अप्रैल 10। जिला स्तरीय जल अभिषेक सम्मेलन 16 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे जनपद पंचायत घाटीगांव के ग्राम मोहना में रखा गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जल के संरक्षण व संवर्धन के लिये चलाये जा रहे ''जल अभिषेक अभियान'' के तहत आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन के मुख्य आतिथि, गृह, परिवहन एवं जेल राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह होंगे। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा देवी रामवरन सिंह गुर्जर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। सम्मेलन में स्थानीय विधायक श्री लाखन सिंह यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सोलंकी व जनपद पंचायत घाटीगांव की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साकेत सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस दौरान ग्राम मोहना में जनभागीदारी के आधार पर पानी को सहेजने  वाली गतिविधियाँ भी शुरू होंगी। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिला स्तरीय जल अभिषेक सम्मेलन को सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी ढंग से आयोजित करायें, जिससे ग्रामीण जन इस सम्मेलन से पानी को सहेजने के लिये प्रेरित हों।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी