भारतीय थल सेना में भर्ती 29 अप्रैल से 4 मई तक
ग्वालियर 16 अप्रैल 10। भारतीय थल सेना में सैनिकों की भर्ती 29 अप्रैल से 4 मई तक गाँव हुरावली, मोहनपुर रोड़ के नजदीक ट्रिंको ग्राउण्ड मुरार छावनी ग्वालियर में सुबह 4 बजे से आयोजित की जावेगी। रैली में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 30 मई 2010 को आर्मी स्कूल ग्वालियर में आयोजित की जावेगी।
आर्मी आफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पृथक-पृथक पदों के लिये निर्धारित उम्मीदवारों हेतु भर्ती की जावेगी। 29 अप्रैल 2010 जिन जिलों के लिये रखा गया है, उनमें भिण्ड, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, मुरैना, श्योपुर, अशोक नगर, छतरपुरर, ग्वालियर, दतिया, गुना एवं शिवपुरी शामिल हैं।
30 अप्रैल को ग्वालियर, भिण्ड एवं अशोक नगर के उम्मीदवारों की भर्ती, एक मई को ग्वालियर, श्योपुर तथा दतिया जिले के लिये, 2 मई को जिला मुरैना, 3 मई को जिला टीकमगढ़, शिवपुरी, पन्ना, दमोह, गुना और छतरपुर जिले के लिये तथा 4 मई 2010 को जिला भिण्ड, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, मुरैना, श्योपुर, अशोक नगर, छतरपुर, ग्वालियर, गुना और शिवपुरी जिले के उम्मीदवारों की भर्ती की जावेगी।
सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर भर्ती स्थल पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी