शनिवार, 17 अप्रैल 2010

निर्वाचन नामावलियां एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र हेतु निर्वाचन, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

निर्वाचन नामावलियां एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र हेतु निर्वाचन, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर 16 अप्रैल 10। कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन होने के फलस्वरूप  निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पदभार में भी संशोधन होने के कारण निर्वाचन/ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पूर्व के समस्त आदेशों को निस्प्रभारी करते हुए कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के परिप्रेक्ष्य में ग्वालियर जिले की 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र तैयार कराने हेतु अधिकारियों को विधान सभावार निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व सौंपा है।

       जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 14 ग्वालियर के अनुविभागीय अधिकारी ग्वालियर श्री आदित्य सिंह तोमर को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार ग्वालियर श्री राघवेन्द्र पाण्डे को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15 ग्वालियर के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश बाथम को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर तहसीलदार मुरार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 16 ग्वालियर पूर्व के लिये डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदार ग्वालियर श्री रामनिवास सिंह सिकरवार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

       इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 ग्वालियर दक्षिण के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री नियाज अहमद खान को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नजूल तहसीलदार श्री अश्विनी रावत को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 18 भितरवार श्री शिवराज सिंह वर्मा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार भितरवार श्री जे पी. गुप्ता, तहसीलदार चीनौर श्री विनोद भार्गव एवं अपर तहसीलदार घाटीगांव श्री आर के. गर्ग को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

       विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 19 डबरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी डबरा सुश्री स्वाति मीणा (आय ए एस.) को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार डबरा श्री एस सी. मुड़िया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी