अग्निशमन सप्ताह का शुभांरभ, कर्मचारियों ने की रिहसल।
ग्वालियर दिनांक-14.04.2010- नगर निगम के दमकल विभाग द्वारा आज से अग्नि समन सप्ताह का शुभारंभ किया गया जो कि पूरे सप्ताह भर चलेगा इस दौरान दमकल विभाग द्वारा शहर के विद्यालयों में एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को आपदा की स्थिति में निपटने के टिप्स बताये जायेगे तथा आमजनों को जागरूक किया जायेगा।
आज सुबह बालभवन में दमकल विभाग द्वारा अग्निशमन सप्ताह का शुभारंभ किया गया इस दौरान निगम के दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मोकड्रिल किया गया तथा आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर रिहसल की गई। इस दौरान दमकल अधिकारी देवेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि यह सप्ताह पूरे सात दिन तक मनाया जायेगा जिसमें लोगो को सार्वजनिक स्थानो पर जाकर एवं शहर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को किसी भी आपदा यह बडी घटना की स्थिति में सतुंलन बनाये रखने तथा आपदा की स्थिति से निपटने के तरीके बताये जायेगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें