शुक्रवार, 2 मई 2008

जिला पंचायत : सामान्य प्रशासन समिति तथा साधारण सभा की बैठक पांच मई को

जिला पंचायत : सामान्य प्रशासन समिति तथा साधारण सभा की बैठक पांच मई को

ग्वालियर एक मई 08 । जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति तथा साधारण सभा की बैठक 5 मई को आहुत की गई हैं । दोनों बैठकें जिला पंचायत सभागार में होंगी । सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 2 बजे तथा साधारण सभा की बैठक अपरान्ह तीन बजे से होगी ।

 

दो दिवसीय जनशिकायत निवारण कैम्प लगेंगे

दो दिवसीय जनशिकायत निवारण कैम्प लगेंगे

 ग्वालियर एक मई 08 । अब हर दूसरे माह जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय जन शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किये जायेंगे । जिला कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने इन कैम्पों की तारीखें भी निर्धारित कर दी हैं । कैम्प जिला पंचायत परिसर थाटीपुर में आयोजित होंगे । कैम्प के पहले दिन जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण तथा दूसरी दिन उनकी विवेचना और निराकरण किया जायेगा । इस दिशा में दो दिवसीय पहला कैम्प 14 से 15 मई 08 को, दूसरा 9-10 जुलाई, तीसरा 10-11 सितम्बर, चौथा 19-20 नवम्बर, पांचवा 14-15 जनवरी 09 तथा छठा कैम्प 11-12 मार्च को आयोजित किया जायेगा । जिला कलेक्टर ने नागरिकों से अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिये कैम्पों से लाभ लेने की अपील की है

सहरिया जनजाति को स्वरोजगार के लिये सहायता राशि का वितरण 3 मई को

सहरिया जनजाति को स्वरोजगार के लिये सहायता राशि का वितरण 3 मई को

ग्वालियर एक मई 08 । सहरिया जनजाति के हितग्राहियों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिये मंजूर की गई सहायता राशि का वितरण 3 मई को प्रात: 10 बजे जनपद पंचायत परिसर मुरार में समिति के समक्ष किया जायेगा । यह सहायता राशि आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा मंजूर की गई है ।

       जनपद पंचायत मुरार की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ऊषा शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत हस्तिनापुर में सहरिया जनजाति के हितग्राही श्री देवलाल को डीजल पम्प, बेताल व कल्लू को रेडीमेड कपड़े की दुकान के लिये 20-20 हजार रूपये की राशि मंजूर की गई है । इसी प्रकार ग्राम पंचायत उटीला के सहरिया युवक श्री मोहन सिंह को किराना दुकान, श्री सुदामा को साइकिल मरम्मत व श्री पप्पू को टी.व्ही. मरम्मत की दुकान के लिये 20-20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा मंजूर की गई है ।