शनिवार, 1 नवंबर 2008

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये

विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 31 अक्टूबर 2008: मदाखलत विभाग द्वारा क्षेत्र क्र 6 के क्षेत्राधिकारी भूषण पाठक द्वारा दूरभाष पर की गई सूचना अनुसार 6 पर रूई की मशीन निगम भूमि पर अवैध रूप से लगा रखी थी उसे हटवाया गया बारादरी चोराहा कुम्हर पुरा यूनिवर्सिटी रोड ठाटीपुर बस स्टेशन से ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया अचलेश्वर रोड कटोरा ताल इन्द्रगंज हाई कोर्ठ दौलतगंज से अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये ।
न्यू हाइ्रकोर्ट क्षेत्र से 5 कुत्ते एवं हाई कोर्ट से 2 कुत्ते तथा 3 कुत्ते शिन्दे की छावनी से कुल 10 अवारा कुत्ते पकडवाकर एनीमल क्यो हॉस्पीटल में शिवपुरी में शहर बदल कराये गये तथा 2 किलागेट से 7 गोदाम बस्ती से बी.जे.पी के बड़े बेनर तथा बी.एस.पी. के बैनर प्रायवेट मकानों से निकलाये गये ।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, मदाखलत सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, अजय सक्सैना, राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह दरोगा, श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

स्‍वर्ण रेखा में कचरा डालने वालों की पेनल्टी की

स्‍वर्ण रेखा में कचरा डालने वालों की पेनल्टी की
ग्वालियर दिनांक 31 अक्टूबर 2008: निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आज नगर निगम के कचरा प्रबंधन के दल द्वारा सिचाई और पी.एच प्रोजेक्ट के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा शनिदेव पुल के किनारे निवास करने वाले ऐसे व्यक्तियों जो अपने मकान की सीवर लाईनों का गंदा पानी स्वर्ण रेखा में बहा रहे थे तथा उनको बार बार सम्झाईस देने के बावजूद गंदा पानी बहाना बंद नही कर रहे थे ऐसे व्यक्तियों के विरूद्व पेनल्टी की कार्यवाही की गई। जिन व्यक्तियों के विरूद्व आज के अभियान में पेनल्टी की कार्यवाही की गई उनमें श्री प्रकाश धुव्रे पुत्र श्री साहूराम,श्री राजकुमार पुत्र श्री गेंदालाल, श्री कैलाशनारायण पुत्र श्री मोतीलाल, श्री किशनलाल पुत्र मोतीलाल, श्री इरफान खां पुत्र श्री हबीव खां श्री अब्दुल हमीद खां पुत्र श्री अब्दुल रहीम खां श्री ओमप्रकाश आहुजा पुत्र श्री जेठानंद आहूजा श्री मनीषा चावला पुत्री अशोक कुमार के विरूद्व 500/500 रूपये पेनल्टी अधिरोपित की गई । इसके अतिरिक्त श्री ब्रजमोहन कोरी पुत्र बालपन्नालाल श्री हिमाचल सिंह चन्देल पुत्र श्री छत्तर सिंह श्रीमती रचना श्रीवास्तव पत्नी श्री महेन्द्र श्रीवास्तव री किशनलाल पुत्र श्री कुन्दनलाल कृपलानी श्री ज्ञानचन्द्र पुत्र श्री सोहनलाल द्वारा अभियान दल को पेनल्टी की राशि जमा नही कराई गई परिणामरूपरूप इनके विरूद्व न्यायालय मे चालान पेश करने की कार्यवाही की जा रही है । निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने नागरिको से अपील की है की वे स्वर्णरेखा नदी में कचरा न डाले अन्यथा उनके विरूद्व गम्भीर वेधानिक कार्यवाही की जा सकती है।
निरीक्षण दल मे सहायकं कचरा प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश सिंह क्षेत्रााधिकारी क्षेत्र क्र 18 अजय सिंह सिचाई विभाग तथा पी.एच ई प्रोजेक्ट के अधिकारी उपस्थित थे ।

चिडियाघर में वृद्व मादा ब्लेकवक की मृत्यु

चिडियाघर में वृद्व मादा ब्लेकवक की मृत्यु
ग्वालियर दिनांक 31 अक्टूबर 2008: आज प्रात: 7 बजे चिडियाघर में एक वृद्व मादा ब्लेकवक की मृत्यु हो गई । उक्त आशय की जानकारी सहायक वन संरक्षक एवं ज्यू क्यूरटर ए.के मिठास ने जनसम्पर्क के माध्यम से प्रेस में जारी प्रेस में विज्ञप्ति में दी । उन्होने बताया की उक्त मादा ब्लेकवक जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष होकर वृद्ववस्था के कारण अत्यंत कमजोर होने से पशु चिकित्सक की देख रेख मे ंविगत अनेक दिनों से इलाज में थी उक्त मादा ब्लेकवक का अंतिम सस्कार आज शव परिक्षण के उपरांत चिडिया घर परिसर में किया गया ।

निगमायुक्त ने विघुत व्यवस्था का निरीक्षण किया

निगमायुक्त ने विघुत व्यवस्था का निरीक्षण किया
ग्वालियर दिनांक 31 अक्टूबर 2008: निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा दीपावली के पर्व पर विघुत विभाग द्वारा शहर में की गई विघुत संधारण्ा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त पडाव पुल, एम.एल.बी कॉलेज, जयेन्द्रगज, हॉस्पीटल रोड,माडरे की माता, कम्पू होते हुये महाराज बाडा पहुचें तथा निरीक्षण में समस्त हाई मास्ट तथा सोडियम लैम्प जलते पाये गये । निगमायुक्त इसके पश्चात नई सडक जनकगंज जीवाजीगंज होते हुये गोल पहाडिया पहुंचे जहां सब्जी मण्डी के द्वार पर स्थित हाई मास्ट बंद पाया गया जिसे तुरन्त चालु कराये जाने के निर्देश निगमायुक्त द्वारा कार्य पालनयंत्री श्री कौचर को दिये । निगमायुक्त द्वारा इसके पश्चात गोल पहाडिया होते हुये लैण्ड फिल साइड पर विघुत व्यवस्था का निरीक्षण किया विश्वविद्यालय होते हुये शकुंतला पुरी दर्पण कॉलोनी में विघुत व्यवस्था की प्राप्त शिकायतों का निरीक्षण किया ं तथा दर्पण कॉलोनी में मंशापर्ूण्ण हनुमान मंदिर तथा निगम के कम्यूनिटी हॉल की बिल्ंडिग पर अंधेरा होने पर कार्यपालन यंत्री को उक्त स्थानो पर प्रकाश व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। निगमायुक्त द्वारा ठाटीपुर सुरेश नगर स्टेशन बजरिया में विघुत व्यवस्था का निरीक्षण करने पर अधिकांश लाइटे जलती पायी गई। निगमायुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान कचरा प्रबंधन अधिकारी के.के श्रीवास्तव उपायुक्त मुरार डॉ प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

मुरार में प्रदुषित मिठाईयां नष्ट करायी गई

मुरार में प्रदुषित मिठाईयां नष्ट करायी गई

ग्वालियर दिनांक 30.10.08- दीपावली पर्व पर त्यौहारों के मद्देनजर उपकार्यालय मुरार अंतर्गत क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र. 89 द्वारा मदाखलत अमले के साथ विभिन्न मिष्ठान विक्रेताओं को अपनी मिठाईया खुले में ना बेचने की हिदायतें दी।

       निगम के मदाखलत एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा थाना प्रभारी मुरार श्री कुशवाह के सहयोग से अभियान चलाकर मुरार क्षेत्र में प्रदूषित मिठाईयों को नष्ट कराया।

 

क्षेत्र क्र. 6, 7, 8 एवं 9 में विशेष सफाई व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था का कार्य सम्पन्न

क्षेत्र क्र. 6, 7, 8 एवं 9 में विशेष सफाई व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था का कार्य सम्पन्न

ग्वालियर दिनांक 30.10.08- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन पर उपायुक्त कार्यालय मुरार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 6, 7,8 एवं 9 में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई का कार्य सम्पन्न कराया गया, इसी के साथ-साथ विधुत संधारण का कार्य भी कराया गया।

       क्षेत्र क्र. 6 के अंतर्गत वार्ड क. 19, 20 एवं 21 के अंतर्गत भीमनगर, नितिननगर, दुष्यंत नगर, कुम्हरपुरा, कुबेरनगर में दलेल लगाकर सफाई का कार्य कराया गया। क्षेत्र क्र. 9 के अंतर्गत वार्ड क. 27 एवं 28 के अंतर्गत कम्पनीबाग रोड, गरम सड़क आदि क्षेत्रों से कचरा उठवाकर सफाई का कार्य कराया गया। वार्ड क्र. 28 में सम्पत्ति विरूपण चुनावी नारे एवं बैनर भी हटवाये गये। सदर बाजार, बारादरी गोलम्बर से सफाई का कार्य कराकर नालियां भी साफ कराई गई। उपरोक्त क्षेत्रों में विधुत संधारण का कार्य सम्पन्न कराया गया।

 

दीपावली त्यौहार पर सी.डी.सी. द्वारा प्रतिदिन कचरा लैण्डफिल साईट पर पहुंचाया गया - आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा की

दीपावली त्यौहार पर सी.डी.सी. द्वारा प्रतिदिन कचरा लैण्डफिल साईट पर पहुंचाया गया - आयुक्त द्वारा निरीक्षण कर अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा की

ग्वालियर दिनांक 30.10.08- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज प्रात: सी.डी.सी. एवं कचरा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को दीपावली त्यौहार के दौरान शहर को कचरा मुक्त कराने में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

       कचरा प्रबंधन अधिकारी के.के. श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि दीपावली पर चलने वाली सफाई के लिये सी.डी.सी. कम्पनी द्वारा विशेष व्यवस्थायें की गई हैं जिसके तहत प्रतिदिन सामान्यत: निकलने वाले कचरे से डेढ़ गुना अधिक कचरा इस सप्ताह में उठाया गया है। 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रतिदिन लगभग 300 टन से अधिक कचरा उठाया गया जो सामान्य दिनों में 200 टन प्रतिदिन के लैण्डफिल साईट पर पहुंचता था।

निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज लैण्डफिल साईट पर पहुचंकर प्रतिदिन पहुचंने वाले कचरे का रिकार्ड चैक किया गया। 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर की स्थिति निम्नानुसार रही :-

22 अक्टूबर 2008       -             313 मेट्रिक टन 

23 अक्टूबर 2008       -             360 मेट्रिक टन

24 अक्टूबर 2008       -             327 मेट्रिक टन

25 अक्टूबर 2008       -             363 मेट्रिक टन

26 अक्टूबर 2008       -             279 मेट्रिक टन

27 अक्टूबर 2008       -             313 मेट्रिक टन

       के.के. श्रीवास्तव ने निगमायुक्त को बताया कि दीपावली त्यौहार पर खराब हो चुकी सजावट सामग्री पेड़-पौधे, खराब हो चुके फूल आदि को हटाये जाने हेतु सी.डी.सी. के कर्मचारी रात 10 बजे तक कचरा हटावेंगे। उन्हाेंने बताया कि जो डिब्बे आज पुन: भर जावेंगे उन्हें आज ही लेण्डफिल साईट पर रात्रि में भेजे जाने की कार्यवाही की जावेगी।

       निगमायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने सायंकाल जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव तथा कचरा प्रबंधन अधिकारी के.के. श्रीवास्तव के साथ शहर में कचरा उठाये जाने की स्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया। उस समय तक शहर से शत प्रतिशत कन्टेनर खाली किये जा चुके थे। दूसरे राउण्ड के लिये शहर के सजावट में उपयोग किये गये पेड़-पौधों, पत्तियों इत्यादि को हटाये जाने का कार्य जारी था।

       निरीक्षण के दौरान हॉस्पीटल रोड, नई सड़क, जीवाजीगंज, लक्ष्मीगंज तिराहे पर खाली कन्टेनर बंद पाये गये तथा कचरा सड़क पर बिखरा मिला, निगमायुक्त द्वारा तत्काल संबंधित क्षेत्राधिकारी तथा सी.डी.सी. के सुपरवाईजरों को निर्देशित कराया कि वे नियमित तौर पर कचरे के डिब्बों का निरीक्षण कर डिब्बे का कम से कम एक कवर खुला रखें ताकि नागरिकों द्वारा सीधे डिब्बे में अंदर ही कचरा डाला जा सके।

       निगमायुकत द्वारा शहर में दीपावली त्यौहार पर बेहतर कचरा प्रबंधन के लिये अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया तथा निरंतर साफ-सफाई के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सब्जी मण्डी रोड, जीवाजीगंज पर सभी स्ट्रीट लाईट तथा हाईमास्ट बंद पाये जाने पर निगमायुक्त द्वारा कार्यपालनयंत्री कौचर की खिंचाई की गई।