शनिवार, 1 अगस्त 2009

अवैध टॉवर 24 घण्टे में हटाने की चेतावनी

अवैध टॉवर 24 घण्टे में हटाने की चेतावनी

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- अधीक्षणयंत्री नगर निगम ग्वालियर चतुर सिंह यादव द्वारा अवैध रूप से लगवाये गये टॉवरों के भवन स्वामियों को सूचित किया है कि ऐसे भवन स्वामी जिनके द्वारा अपने भवन अथवा भूमि पर बिना नगर निगम की अनुमति के टॉवर इत्यादि लगाये गये हैं वे अपने टॉवर अंदर 24 घण्टे स्वेच्छा से हटवा लें। 24 घण्टे के बाद टॉवर न हटवाये जाने की दशा में नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा टॉवर हटाये जावेंगे। इस ऑपरेशन के दौरान यदि भवन स्वामी के भवन को कोई क्षति होती है तो नगर निगम जिम्मेदार नहीं होगा।

       अधीक्षणयंत्री ने यह भी अपील की है कि भविष्य में कोई भी नागरिक अपने भवनों पर नगर निगम की अनुमति के बिना मोबाईल कम्पनियों को कोई टॉवर न लगाने दें।

 

पेंशन व अनुकम्पा नियुक्ति के लिये निगम का आज लगायेगा शिविर

पेंशन व अनुकम्पा नियुक्ति के लिये निगम का आज लगायेगा शिविर

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुकम्पा नियुक्तियां तथा नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु आज सायं 5 बजे महाराज बाड़ा मुख्यालय पर एक शिविर का आयोजन सभाकक्ष में किया गया है। उक्ताशय की जानकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा, निगमायुक्त ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में समस्त विभागाें के विभागाधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित अनुकम्पा नियुक्ति तथा पेंशन प्रकरणों की मॉनिटरिंग करके प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रकरणों का निबटारा करेंगे। पेंशन तथा अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित सभी आवेदकों को शिविर में उपस्थित होने के लिये सूचना दी गई है। इस शिविर में ऐसे सभी प्रकरण निबटाये जायेंगे जिनमें लंबित प्रकरणों में संबंधित के द्वारा आवेदन इत्यादि में कोई कमी है तो उसे उसकी पूर्ति कराकर प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। शिविर में निराकरण से शेष रहे प्रकरण भी सूची बनाकर शिविर समापन के समय प्रकाशित कराई जावेगी एवं उनका निराकरण आगामी शिविर से पूर्व कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।

       माह अगस्त के लिये शिविर आज आयोजित किया गया। आगामी माहों में यह शिविर प्रतिमाह प्रथम बुधवार को आयोजित किया जावेगा।

 

वृक्षों के संरक्षण के साथ जल संरक्षण भी आवश्यक : महापौर

वृक्षों के संरक्षण के साथ जल संरक्षण भी आवश्यक : महापौर

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- हरियाली महोत्सव में नगर की विभिन्न कॉलोनी निवासियों द्वारा वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को करके शहर के पर्यावरण सुधार में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। उक्त उदगार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज हेलीपेड कॉलोनी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का उतना ही महत्व है जितना जीवन जीने के लिये प्राणों का । वृक्ष हमें प्राण वायु देते हैं जिससे हमारे जीवन की गति चलती है। उन्होंने कहा कि ये हर्ष की बात है कि हेलीपेड कॉलोनी के नागरिक वृक्षारोपण में रूचि ले रहें हैं लेकिन वृक्षारोपण में जितनी रूचि ली जा रही है उतनी ही रूचि पानी के संरक्षण और परिरक्षण के लिये भी लिया जाना आवश्यक है क्योंकि पानी हमें प्रकृति से सीमित मात्रा में मिला है। इसके संरक्षण हेतु प्रत्येक कॉलोनिवासियों को अभियान चलाकर अपने-अपने घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करना चाहिये। महापौर के आव्हान पर हेलीपेड कॉलोनी के 5 रहवासियों द्वारा हरियाली महोत्सव में अपने घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग कराये जाने का संकल्प लिया गया। महापौर श्री शेजवलकर द्वारा हार्वेस्टिंग कराने के इच्छुक नागरिकों को नगर निगम की ओर से भरपूर तकनीकी तथा अन्य सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हेलीपेड विकास समिति मुरारीलाल सिंघल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शेजवलकर एवं अध्यक्ष का स्वागत सतीशचन्द्र दुबे, पूर्व पार्षद विनती शर्मा, गिरधारीलाल चावला, कमल पुरूषवानी, त्रयम्बक केलकर, भारतेन्द्र गुप्ता, अरविन्द्र, डी.एस. गोयल ने किया। कार्यक्रम का संचालन माधव महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक डॉ. रामसेवक शर्मा द्वारा किया गया।  

 

अपर आयुक्त नाला सफाई का निरीक्षण किया गया

अपर आयुक्त नाला सफाई का निरीक्षण किया गया

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- अपर आयुक्त सुरेश शर्मा तथा अधीक्षणयंत्री कुलश्रेष्ठ द्वारा आज मुरार तथा उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाल ही में नाला सफाई के ठेकेदारों द्वारा लिये गये ठेकों पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया।

अपर आयुक्त मुरार के सदर बाजार, सिंहपुर रोड, ठाटीपुर स्थित नालों का निरीक्षण किया गया जहां कार्य करते हुये कर्मचारी मिले। अपर आयुक्त का दल ग्वालियर में हजीरा, रानीपुरा, चार शहर का नाका पर नाला सफाई का निरीक्षण करने गया जहां ठेकेदार द्वारा पर्याप्त लेबर लगाकर नाला सफाई का कार्य किया जा रहा था।

अपर आयुक्त श्री शर्मा द्वारा मौके पर उपस्थित उपयंत्री प्रदीप वर्मा, प्रमोद चौहान तथा ग्वालियर क्षेत्र में सहायकयंत्री प्रेम पचौरी को निर्देश दिये कि सफाई ठेकेदार के कार्य पर निरंतर निगरानी रखी जावे तथा मॉनिटरिंग के लिये स्थानीय नागरिकों से भी समय-समय पर विचार-विमर्श कर नाला सफाई कार्य की समीक्षा की जावे।

स्थानीय नागरिकों द्वारा अपर आयुक्त से नाले का मलबा पड़े रहने की शिकायत की इस पर अपर आयुक्त द्वारा निर्देश दिये कि मलबा निकालने के 24 घण्टे के अंदर संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री ठेकेदारों से मलबा हटवाना सुनिश्चित करें। 24 घण्टे बाद भी नाले से निकाले गये मलबे को स्थल पर पड़े रखे जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्व पेनल्टी की कार्यवाही की जावे।

अपर आयुक्त सुरेश शर्मा द्वारा सभी क्षेत्रों के सहायक आयुक्तों को भी निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर अपने क्षेत्रों में नाला सफाई का निरीक्षण कर प्राप्त होने वाली शिकायतों का मॉनिटरिंग करें।

 

मदाखलत दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाया

मदाखलत दस्ते ने अस्थाई अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- नगर निगम के मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अलीजाबाग शिन्दे की छावनी कॉलोनी में स्वीकृत ले-आउट प्लान के ओपन क्षेत्र में सीताराम चौहान/स्व. मनीराम चौहान नामक व्यक्ति द्वारा कच्ची बाउण्ड्रीबॉल एवं पाटौरों का निर्माण कर लिया था जिसे ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय अग्रवाल, कार्यपालनयंत्री सुभाष सक्सैना, सहायकयंत्री गिरीश मोरे की निशानदेही में बाउण्ड्रीबाल व पाटौरों की थ्री डी मशीन से तुड़वाया गया।

       शहर के मुख्य मार्गों से 42 आवारा मवेशियों को पकड़वाकर झांसी रोड़ खिड़क में बंद करवाया गया। कार्यवाही के दौरान टी.आई. इन्दरगंज एम.पी. शर्मा पुलिस बल के साथ एवं महिला थाना प्रभारी सोनाली महिला बल के साथ उपस्थित रहे।

       कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक अजय सक्सैना, सुघर सिंह, श्याम शर्मा, विजय माहौर समस्त स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

 

कोकाकोला प्रोडक्ट के खिलाफ कार्यवाही की गई - एक्सपायर डेट का माल जप्त कर विनिष्ट किया गया

कोकाकोला प्रोडक्ट के खिलाफ कार्यवाही की गई - एक्सपायर डेट का माल जप्त कर विनिष्ट किया गया

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा को एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई कि स्प्राईट एवं कोकाकोला प्रोडक्ट की बोतल में मक्खी निकली है एवं ये प्रोडक्ट गैरजिम्मदारी से शहर में सप्लाई किया जा रहा है। उक्त शिकायत पर से निगमायुक्त द्वारा स्वास्थ्याधिकारी को निर्देश दिये गये कि तत्काल इस शिकायत का निराकरण करें।

       स्वास्थ्याधिकारी द्वारा उक्त निर्देश के पालन में कोकाकोला डिपो गोले का मंदिर पर छापामार कार्यवाही की गई। छापामार कार्यवाही के दौरान दो काटूर्न नियर एक्सपायर डेट के मिले जिनमें 4-5 दिन ही शेष रहे गये थे एवं एक कार्टून एक्सपायर डेट का मिला जिसे तत्काल विनिष्ट कर दिया गया।

       आज की छापामार कार्यवाही के दौरान खाद्य एवं औषधी विभाग से खाद्य निरीक्षक राजेश गुप्ता एवं कु0 रीना बंसल उपस्थित थी एवं स्वास्थ्य विभाग निरीक्षण दल से मनीष पाराशर एवं भागीरथ शर्मा उपस्थित रहे।

 

बिना अनुमति चल रहे अवैध टॉवरों के खिलाफ कार्यवाही की गई

बिना अनुमति चल रहे अवैध टॉवरों के खिलाफ कार्यवाही की गई

ग्वालियर दिनांक 31.07.2009- अधीक्षणयंत्री नगर निगम ग्वालियर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि आज बिना अनुमति अवैध रूप से स्थापित टॉवर श्रीमती भारती शर्मा काशीपुरा सिंह रोड, मुरार, वोडाफॉन कम्पनी एवं श्रीमती चन्द्र शर्मा त्यागी नगर, काशीपुरा आईडिया कम्पनी का भवनों के ऊपर अवैध रूप से लगाये गये टॉवरों को नगर निगम की मदाखलत गैंग द्वारा पुलिस की उपस्थिति में टॉवर की केविल को कटवाया गया तथा टॉवर को संचालित करने वाला आवश्यक उपकरण पॉवर प्लांट बैटरी की केबिल को कटवाया गया तथा टॉवर को संचालित करने वाला आवश्यक उपकरण पॉवर बैटरी जप्त की गयी है।

       उपरोक्त कार्यवाही के दौरान कार्यपालनयंत्री दिनेश अग्रवाल, सहायकयंत्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहा, उपयंत्री सुरेश शर्मा, मदाखलत निरीक्षक अजय सक्सैना उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में पुलिस बल का विशेष सहयोग प्रदान किया गया।