मंगलवार, 4 मई 2010

जिले में अवैध उत्खनन के 257 प्रकरणों में 19 लाख 54 हजार का अर्थदण्ड जमा

जिले में अवैध उत्खनन के 257 प्रकरणों में 19 लाख 54 हजार का अर्थदण्ड जमा

ग्वालियर, 29 अप्रैल 10/ जिले में प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्व की जा रही कार्यवाही के तहत वर्ष 2009-10 में कुल 257 प्रकरणों में अर्थदण्ड कर 19 लाख 54 हजार की राशि जमा कराई गई है।

       खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के निर्देशन में विभाग द्वारा जिले में भण्डारण अधिनियम अन्तर्गत खनिज रेत के अवैध भण्डारण के कुल 39 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें अर्थदण्ड की राशि 48 लाख 57 हजार रूपये आरोपित कर राशि जमा कराई गई है। जप्त शुदा रेत की मात्रा 8454 घन मीटर शासन हित में राजसात की गई है।

       खनिज विभाग द्वारा जिले के ग्राम बड़ागांव, महुआखेड़ा, सहसारी, डबरा, आदि क्षैत्रों में स्वीकृत खदानों में विस्फोट द्वारा किये जा रहे खनन कार्य से ककैटो डेम एवं कैनाल को भविष्य में खतरा ना हो तथा पेयजल आपूर्ति प्रभावित ना हो के दृष्टीगत 4 फर्सी पत्थर खदानों को विधिवत नोटिस जारी कर निरस्ती की कार्यवाही की गई है। अन्य खदानों को भी नोटिस दिया जाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम छौडा एवं नयागांव में रिथत काला पत्थर खदानों में भी पट्टाधारियों द्वारा अनुबंध एवं पट्टा शर्तो के उल्लंघन के लिये नोटिस जारी किये जाकर कार्यवाही की जा रही है।

       खनिज विभाग ने खनिज राजस्व आय में भी लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। जिले में 5 करोड 15 लाख रूपये के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्व 7 करोड़ 15 लाख रूपये की उपलब्धि हासिल की गई है।

 

सोमवार, 3 मई 2010

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल प्रबन्धन की समीक्षा आज

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल प्रबन्धन की समीक्षा आज

ग्वालियर, 29 अप्रैल 10/ जिले के ग्रामीण क्षैत्र में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक 30 अप्रैल 2010 को दोहर 12 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है ।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, खण्डस्तरीय सहायक यंत्री एवं जिले में पदस्थ समस्त उपयंत्री अपने -अपने क्षैत्र के हेण्डपम्प मैकेनिक सहित सम्पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहेगें । बैठक में ग्रामीण क्षैत्र में स्थापित हेडपम्पों की अद्यतन जानकारी तथा जिले में पूर्व में संचालित 82 नलजल योजनाओं की समीक्षा की जायेगी । इसके साथ ही पेयजल परिवहन के प्रस्तावित गांवों के संबंध में भी चर्चा की जायेगी । 

 

जिले में 75 हजार खातेदारों को नवीन एकीकृत भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका वितरित

जिले में 75 हजार खातेदारों को नवीन एकीकृत भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका वितरित

ग्वालियर, 29 अप्रैल 10/ ग्वालियर जिले में किसानों को नवीन एकीकृत भू - अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का कुल 75 हजार किसानों को पुस्तिका का वितरण किया गया है।

       अधीक्षक -भू अभिलेख ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल खातेदारों की संख्या 1 लाख 87 हजार 946 है । जिले को कुल 80 हजार नवीन एकीकृत भू - अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाये वितरण हेतु प्राप्त हुई जिनमें फोटोयुक्त 50 हजार तथा बिना फोटोयुक्त 30 हजार थी । इनमें से फोटोयुक्त 50 हजार तथा बिना फोटोयुक्त 25 हजार नवीन एकीकृत भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकायें वितरित कर दी गई है ।

 

मण्डी निर्वाचन 2010 : कृषि उपज मण्डी समिति लश्कर के निर्वाचन हेतु 171 केन्द्र बनाये गये

मण्डी निर्वाचन 2010 : कृषि उपज मण्डी समिति लश्कर के निर्वाचन हेतु  171 केन्द्र बनाये गये

ग्वालियर, 29 अप्रैल 10 / मण्डी निर्वाचन 2010 के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने कृषि उपज मण्डी समिति लश्कर निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 122 के क्षेत्रान्तर्गत गठित मतदान केन्द्रो की सूची प्रकाशित कर दी है । कृषि उपज मण्डी समिति लश्कर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 171मतदान केन्द्र बनाये गये है । जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी केअनुसार प्रकाशित किये गये मतदान केनद्र के नाम इस प्रकार है :- नवीन पंचायत भवन,सुरेहला, शा.प्रा.वि.चराईडांग, शा.मा.वि.जखोदा, पंचायत भवन बागवाला गांव, शा.प्रा.वि.सहसारी, शा.प्रा.वि.बड़ागांव, शा.महा.वि.मोहना, पंचायत भवन मोहना, शा. उ.मा.वि.मोहना, शा..प्रा.वि.ददौरी, शा.प्रा.वि.करही भाग-1, शा.प्रा.वि.करही भाग-2, शा.मा.वि.बनहेरी, शा.मा.वि.बड़का गांव, शा.मा.वि.पाटई, शा.प्रा.वि.सभराई, शा.प्रा.वि.चैत, शा.प्रा.वि.आरोन भाग-1, शा.प्रा.वि.आरोन भाग-2, शा.प्रा.वि.चराई श्यामपुर, आंगनवाड़ी भवन दौरार,प्रा.वि.दौरार, शा.बालक प्रा.वि.रेहट भाग-1, शा.बालक प्रा.वि.रेहट भाग-2, शा.प्रा.वि.दुरसैडी, शा.प्रा.वि.सिरसा, शा.प्रा.वि.हुकुमगढ़, शा.प्रा.वि.सिमरिया टाका, भाग-1, शा.प्रा.वि.,सिमरिया टाका,भाग-2, में मतदान केन्द्र बनाये गये हैं ।

       इसी प्रकार नवीन शा.प्रा.वि.पार भाग-1, नवीन शा.प्रा.वि.पार भाग-2, शा.उ.मा.वि.पनिहार भाग-1,  शा.उ.मा.वि.पनिहार भाग-2, शा.प्रा.वि.,घाटीगांव, शा.प्रा.वि.धुंआ, शा.हाईस्कूल बरई पूर्वी भाग, शा.हाईस्कूल बरई पश्चिमी भाग,शा.प्रा.वि.पवा, शा.प्रा.वि.लखनपुरा, शा.प्रा.वि.कैथातालपुरा, शा.प्रा.वि.मेंहदपुर, शा.प्रा.वि.सौजना, डाक बंगला तिधरा, नवीन शा.प्रा.वि.महाराजपुरा, शा.प्रा.वि.रायपुर छोटा, शा.मा.वि.नयागांव, शा.प्रा.वि.सांतऊ, शा.प्रा.वि.पुरासानी, शा.प्रा.वि.बड़ौरी, शा.प्रा.वि.पिपरौली, शा.प्रा.वि.केदारपुर, शा.प्रा.वि.नौगांव, शा.प्रा.वि.अजयपुर मतदान केन्द्र निर्धाथ्रत किये गये हैं । शा.प्रा.वि.वीरपुर, शा.प्रा.वि.गिरवाई, शा.मा.वि.ओड़पुरा, शा.प्रा.वि.जेबरा, शा.प्रा.विरथर, शा.प्रा.वि.शंकरपुर, शा.क.म. वि.पुरानी छावनी, शा.प्रा.वि. खेरियाभान, शा.प्रा.वि. जिगसौल, शा.प्रा.वि.सिगौरा, शा.प्रा.वि.कुलैथ भाग-1, शा.प्रा.वि. कुलैथ भाग-2, शा.प्रा.वि. तिलघना, शा.प्रा.वि.मिलावली, शा.प्रा.वि.निरावली, शा.प्रा.वि.बरौआ नूराबाद भाग-1, शा.प्रा.वि.बरौआ नूराबाद भाग-2, शा.प्रा.वि.सुसैरा, शा.प्रा.वि.रायरू, शा.प्रा.वि.रूद्रपुरा, शा.प्रा.वि.गंगापुर, शा.प्रा.वि.चक रायपुरा, शा.प्रा.वि.सेंथरी, शा.प्रा.वि.भदरोली, शा.प्रा.वि.जमाहर, शा.प्रा.वि.जलालपुर, पंचायत भवन मालनपुर को कृषि उपज मंडी निर्वाचन के लिये मतदान केन्द्र बनाया गया है ।

       इसके साथ ही शा.कन्या,उ.मा.वि.थाटीपुर, शा.उ.मा.वि.मुरार क्रं.-1, शा.उ.मा.वि.मुरार क्र.2, शा.मा.वि.महाराजपुरा, जीवाजीराव हा.से.स्कूल इन्दरगंज, शा.उ.मा.वि.पटेल हजीरा,ग्वालियर, सार्वजनिक धर्मशाला, घासमंडी,ग्वालियर, धर्मशाला शब्दप्रताप आश्रम,उरवाईगेट रोड, लश्कर, मण्डी कार्यालय शुल्क कक्ष, पंचायत भवन रमौआ, शा.प्रा.वि.तुरारी, शा.प्रा.वि.अडूपुरा, शा.प्रा.वि.रौरा, पंचायत भवन स्तरी, शा.प्रा.वि.बस्तरी, शा.प्रा.वि.भटपुरासानी, शा.प्रा.वि.गुर्री, शा.मा.वि.उटीला, शा.प्रा.वि.टिहोली, पंचायत भवन टांकोली, शा.प्रा.वि.डबका, शा.प्रा.वि.बडेरा फुटकर, शा.प्रा.वि.आरौली पूर्वी भाग, शा.प्रा.वि.आरौली पश्चिम भाग, शा.प्रा.वि.बहांगीपुरा, शा.प्रा.वि.मुगलपुरा, शा.मा.वि.बंधौली, हाईस्कूल नवीन भवन सौंसा, शा.प्रा.वि.जारगा, शा.मा.वि.सिरौल, शा.मा.वि.बड़ागांव, शा.प्रा.वि.उदयपुर भाग-1, शा.प्रा.वि.उदयपुर भाग-2, शा.प्रा.वि.सोनी, शा.मा.वि.बिजौली, शा.प्रा.वि.राई, पंचायत भवन गणेशपुरा, शा.मा.वि.खुरैरी, शा.प्रा.वि.पदमपुर खेरिया, शा.प्रा.वि.जहांगीरपुर, शा.प्रा.वि.जिरैना, शा.प्रा.वि.चक केशवपुर, शा.प्रा.वि.बेहटा, शा.प्रा.वि.गिरगांव, पंचायत भवन सूरो, शा.प्रा.वि.बरेठा, शा.प्रा.वि.खेरियाकेसर, पंचायत भवन डांग गुठीना, शा.प्रा.वि.गुठीना, शा.प्रा.वि.बहादुरपुर, शा.प्रा.वि.सरसपुरा, हाईस्कूल पारसेन भाग-1, हाईस्कूल पारसेन भाग-2, शा.प्रा.वि.सुनारपुरा माफी, शा.मा.वि.बिल्हैटी, शा.प्रा.वि.गोवई,   शा.प्रा.वि.जगूपुरा, शा.प्रा.वि.वीरमपुरा भाग-1, शा.प्रा.वि.वीरमपुरा भाग-2, शा.प्रा.वि.सिरोली, शा.प्रा.वि.रतवाई, शा.प्रा.वि.बेरजा, शा.उ.मा.वि.सुपावली, मतदान केन्द्र बनाया गया है ।

       मंडी निर्वाचन 2010 के लिये शा.प्रा.वि.खेड़ा पूवी भग, शा.प्रा.वि.खेड़ा,पश्चिमी भाग, शा.प्रा.वि.इकहरा, शा.प्रा.वि.स्यावरी, शा.प्रा.वि.गनपतपुरा, शा.प्रा.वि.भवनपुरा, शा.मा.वि.सिरसौद, शा.प्रा.वि.दयेली, शा.मा.वि.जखारा, शा.प्रा.वि.बिलारा, शा.प्रा.वि.गुन्धारा, शा.प्रा.वि.चपरौली, शा.प्रा.वि.किरावली, शा.प्रा.वि.चक महाराजपुरा, शा.प्रा.वि.चक महरौली, शा.प्रा.वि.आरोली, शा.प्रा.वि.मुख्त्यारपुरा, शा.मा.वि.हस्तिनापुर, शा.मा.वि.फुसावली, शा.प्रा.वि.आरोरा, शा.प्रा.वि.बेनीपुरा, शा.मा.वि.बेहट, शा.प्रा.वि.गढ़रोली, शा.प्रा.वि.दंगियापुरा, शा.प्रा.वि.घुसगवां, शा.मा.वि.रनगवां, शा.प्रा.वि.सुमावली, व्यापारी वार्ड,कृषि उपज मण्डी लश्कर के कार्यालय का मीटिंग हॉल, लक्ष्मीगंज, लश्कर ग्वालियर में मतदान केन्द्र बनाये गये हैं  ।

 

शनिवार, 1 मई 2010

मध्‍यप्रदेश में भारी राजनैतिक उथल पुथल के आसार

मध्‍यप्रदेश में भारी राजनैतिक उथल पुथल के आसार

भोपाल 1 मई 10, आने वाले दो तीन हफ्ते के दरम्‍यांन मध्‍यप्रदेश में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनतापार्टी और मुख्‍य विपक्षी दल कॉंग्रेस में भारी राजनीतिक उथल पुथल और परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं । जहॉं भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्‍यक्ष बनना है वहीं कॉंग्रेस भी अपने पदाधिकारीयों, रणनीति और ढांचे में तगड़ा फेर बदल कर सीधा हमला प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोलने जा रही है । दूसरी ओर उमा भारती की भाजपा में वापसी लगभग तय हो गयी है । जहॉं म.प्र. के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह, नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रभात झा की तिकड़ी अपने हिसाब से गोटियां बिछाने में लगी है वहीं इनके विरोधी भी तेज गति से मुखर व सक्रिय हो गये हैं ।

उमा भारती की भाजपा में वापसी को तिकड़ी के लिये शुभ शकुन नहीं माना जा रहा, फिलहाल तिकड़ी और विरोधियों सबकी नजर दस समय नये प्रदेश अध्‍यक्ष पर है, यदि तिकड़ी विरोधी प्रदेश अध्‍यक्ष बनता है तो शिवराज सिंह की बेलगाम सरकार को लगाम लग जायेगी वहीं संभव है कि पार्टी के मुखिया परिवर्तन के कुछ समय बाद म.प्र. सरकार का भी नेतृत्‍व परिवर्तन कर दिया जाये ।

यदि तिकड़ी का कोई आदमी म.प्र. में भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनता है तो कांग्रेस अपने फोरम में लौटने की तैयारी के साथ शिवराज सरकार के लिये न केवल मुसीबतें पैदा करेगी वरन जल्‍द से जल्‍द शिवराज सरकार को अलविदा कहने का अभियान छेड़ेगी । दोनों ही सूरतों में कयास हैं कि आने वाले कुछ हफ्ते म.प्र. में भारी राजनीतिक उथल पुथल और परिवर्तन वाले रहेंगें ।   

 

 

मुरैना : 20 घण्‍टे से अधिक बिजली बन्‍द रही 24 घण्‍टे के दरम्‍यां

मुरैना : 20 घण्‍टे से अधिक बिजली बन्‍द रही 24 घण्‍टे के दरम्‍यां

मुरैना 1 मई 10, मुरैना शहर और मुरैना जिला वासीयों के लिये अप्रेल माह का आखरी दिन कई मनहूसियतें ले कर आया । जहॉं 30 अप्रेल को ही ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलट गई वहीं 30 अप्रेल को सुबह 4 बजे हुयी बिजली कटौती के बाद सुबह 10:16 बजे बिजली वापस आयी यानि पूरे 6 घण्‍टे 16 मिनिट तक बिजली कटी, उसके बाद दोपहर 2 बजे कटी बिजली फिर वापस आयी ही नहीं और दूसरे दिन यानि 1 मई को सुबह 4 बजे ही वापस आयी अर्थात 24 घण्‍टे के दरम्‍यां कुल 20 घण्‍टे 16 मिनिट तक पावर शट डाउन रहा ।

हालांकि दोपहर 2 बजे से दूसरे दिन सुबह 4 बजे तक पावर शट डाउन के बारे में मध्‍यक्षेत्रीय विद्युत वितरण कम्‍पनी का कहना है कि हाई टेंशन ट्रान्‍समिशन लाइन टूट जाने से मेजर फाल्‍ट हो जाने से 14 घण्‍टे कन्‍टीनूअस पावर शट डाउन रहा ।

इस दरम्‍यां ट्रेन पलटने से घायल लोग मुरैना अस्‍पताल में पड़े कराहते रहे, अस्‍पताल में बिजली नहीं होने से वहॉं भी कराहें कोहराम और चीख पुकार मचा रहा ।

 

ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलटी , ड्रायवर सहित 21 घायल गंभीर रूप से घायल महिला ग्‍वालियर रैफर

ग्‍वालियर श्‍योपुर छोटी लाइन ट्रेन पलटी , ड्रायवर सहित 21 घायल

गंभीर रूप से घायल महिला ग्‍वालियर रैफर

मुरैना 1 मई 10 कल 30 अप्रेल को ग्‍वालियर श्‍योपुर नैरोगेज ट्रेन का इंजिन और उससे जुड़ी एक बोगी के पलट जाने से डायवर सहित 21 लोग घायल हो गये । एक महिला की हालत गंभीर होने से उसे तुरन्‍त ग्‍वालियर रैफर कर दिया गया । ड्रायवर के मुह में गंभीर चोट है उसके दांत टूट गये हैं । वहीं अन्‍य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है ।

मुरैना अस्‍पताल में बिजली नहीं होने से घायलों को भारी परेशानी और मुसीबत से गुजरना पड़ा , उल्‍लेखनीय है कि मुरैना में 20 घण्‍टे का पावर शट डाउन उस समय चल रहा था । घटना जौरा और सुमावली रेल्‍वे स्‍टेशन के बीच घटित हुयी । घायल यात्रियों ने बताया कि उन्‍होंने तेज घड़ घड़ की आवाजें सुनी उसके बाद ट्रेन पलट गयी । मौके पर मौजूद अन्‍य प्रत्‍यक्ष दर्शियों का कहना था कि तेज ऑधी आयी थी और शायद किसी ने रेल्‍वे ट्रेक पर भारी पत्‍थर या कुछ अन्‍य भारी चीजें डाल दीं थीं, ड्रायवर ने बताया कि उसे तेज ऑधी में कुछ दिखा नहीं बस तेज आवाजे आयी और अपने आप गाड़ी पलट गयी ।