शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 12 फरवरी को ग्वालियर व भिण्ड के प्रवास पर

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन 12 फरवरी को ग्वालियर व भिण्ड के प्रवास पर

-
ग्वालियर | 10-फरवरी-2017
 
    प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन एक दिवसीय प्रवास पर 12 फरवरी को ग्वालियर व भिण्ड आयेंगे।
    श्री बिसेन 12 फरवरी को प्रात: 2.55 बजे रेलमार्ग द्वारा ग्वालियर आयेंगे और वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री बिसेन 12 फरवरी को प्रात: 9 बजे भिण्ड जिले की भिण्ड, मेहगाँव और गोहद तहसील के ओला प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। श्री बिसेन दोपहर 12 बजे वापस ग्वालियर आयेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे ग्वालियर से सांसद आदर्श ग्राम चीनौर में आयोजित कृषक संगोष्ठी में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 4 बजे वापस ग्वालियर आयेंगे तथा सायं 5 बजे कौशिक जी महाराज की कथा में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री सायं 7.30 बजे ऊषा किरण पैलेस में आयोजित आशीर्वाद समारोह में भी सम्मिलित होंगे। तदुपरांत रात्रि 10 बजे तेलंगाना एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

सीआरपीएफ का 13वाँ स्थापना दिवस समारोह 11 फरवरी को

सीआरपीएफ का 13वाँ स्थापना दिवस समारोह 11 फरवरी को

-
ग्वालियर | 10-फरवरी-2017
 
    केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 13वाँ स्थापना दिवस समारोह 11 फरवरी को सम्पन्न होगा। स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन केन्द्रीय सुरक्षा बल के सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज पनिहार में किया जायेगा।
    सेंट्रल ट्रेनिंग कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक सैनिक परिवारों के लिये मनोरंजक खेल-कूद, क्रिकेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। स्थापना दिवस का शुभारंभ 10 फरवरी 2017 को अखण्ड रामायण पाठ से होकर 14 फरवरी को बैडमिंटन ओपन के फाइनल मैच के साथ समापन होगा।

हाईकोर्ट में नेशनल लोक अदालत आज - पक्षकारों से लाभ उठाने की अपील

हाईकोर्ट में नेशनल लोक अदालत आज - पक्षकारों से लाभ उठाने की अपील

-
ग्वालियर | 10-फरवरी-2017
 
   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में भी 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इस लोक अदालत का आयोजन उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं को चेयरमेन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति श्री एन.के.गुप्ता के मार्गदर्शन में किया जायेगा। उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री जी.एस.दुबे ने अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से इस लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
   प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में खासतौर पर उच्च न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना क्लेम अपील, भू-अधिग्रहण, वैवाहिक, बैंक व वसूली आदि से संबंधित सिविल अपील, सर्विस व सेवानिवृत्ति स्वत्व भुगतान संबंधी रिट पिटीशन सहित समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण व राजीनामा योग्य अन्य प्रकरणों का निपटारा पक्षकारों की सहमति से किया जायेगा।
   जो पक्षकार उच्च न्यायालय खंडपीठ में लंबित प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में कराना चाहते हैं, वे अपनी सहमति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

ठाटीपुर में पाँच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर सम्पन्न

ठाटीपुर में पाँच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर सम्पन्न

-
ग्वालियर | 10-फरवरी-2017
 
   
   अपने जीवन में स्वयं की ओर परिवार की सुख सुविधा के लिये रात दिन मेहनत करने के बाद मन की शान्ति की तलाश हर व्यक्ति को होती है। मन की शान्ति के लिये योग की शक्ति को भारत सहित पुरी दुनिया ने माना है। योग की ओर हर वर्ग का ध्यान गया है और लोग उसे अपना रहे है।
   शहर में अनेक स्थान पर योग का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर लोगों को योग से जोड़ रहे है। ऐसा ही योग प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर की शासकीय कॉलोनी ए-ब्लाक ठाठीपुर में 6 फरवरी से प्रारंभ हुआ और 10 फरवरी को हवन के साथ सम्पन्न हुआ।
   इन शिविर में ब्लाक में रहने वाले सभी परिवार अपने माता-पिता, भाई, बहन और पत्नी बच्चों सहित योग शिविर में प्रात: योग करने पंहुच जाते है। शिविर में दो घण्टे तक योग प्रचारक श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव द्धारा योग के संबंध में प्रशिक्षण देते है और सबलोग उनका अनुसरण करते है।
   योग प्रचारक वास्तव में लोगों को योग का जीवन में महत्व और उसके फायदे से भी अवगत कराते है। वे बताते है कि नियमित योग से शरीर तो निरोगी रहता है, बल्कि मन भी अच्छा और प्रसन्न रहता है। योग के माध्यम से अनेक लोगों ने शुगर, बी.पी.और हृदय रोग जैसी समस्या से निजात पा लिया है।
   योग प्रशिक्षक श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव प्रशिक्षण के दौरान अनलोम-विलोग सहित अनेक प्रक्रिया से योग करने की विधि बताते है। इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के पश्चात कॉलोनी के लोग इसे अपने जीवन की रोजमर्रा का हिस्सा बनायेंगे ऐसा अहसास भी कर रहे है।  

किसान संगोष्ठी 12 फरवरी को आदर्श ग्राम चीनौर में प्रभारी मंत्री श्री बिसेन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया किसानों को करेंगे संबोधित

किसान संगोष्ठी 12 फरवरी को आदर्श ग्राम चीनौर में

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया किसानों को करेंगे संबोधित
ग्वालियर | 10-फरवरी-2017
 
   प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही खेती किसानी को मुनाफे का व्यवसाय बनाने के साथ ही कृषि उपज को दोगुना करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से 12 फरवरी को दोपहर एक बजे से जिले के आदर्श ग्राम चीनौर में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
   संगोष्ठी में प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करेंगे। संगोष्ठी में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
   किसान संगोष्ठी में स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित जिला एवं जनपद के सदस्यों सहित जनप्रतिनिधि और किसानों को आमंत्रित किया गया है। किसान संगोष्ठी में किसानों को शासन की योजनाओं के साथ ही कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधानों से भी अवगत कराया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा किसान संगोष्ठी में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

रविवार, 5 फ़रवरी 2017

बिस्‍म‍िल संग्रहालय (भाग - 2)

फिल्‍न्‍म - बिस्‍मि‍ल संग्रहालय - मुरैना का विश्‍वव्‍यापी प्रसारण हुआ
भारत व चम्‍बल के इतिहास की एक बानगी , एक झलक, महाभारत कालीन वीर प्रसूता जननी पर भारत व चम्‍बल के इतिहास वीरता शौर्य पराक्रम के साथ चम्‍बल तब से अब तक की बरनगी दिखाता एक संग्रहालय देखें इस फिल्‍म में
यह फिल्‍म केवल इस चैनल पर 5 दिन तक नि:शुल्‍क रहेगी , उसके उपरान्‍त इस फिल्‍म को इस चैनल पर खरीद कर यू ट्यूब को ऑनलाइन पेमेण्‍ट कर शुल्‍क भुगतान करके देखा जा सकेगा
इसे फुल फिल्‍म और हाई डेफिनेशन ( एच. डी. ) फॉरमेट में यू ट्यूब पर सीधे देखने हेतु निम्‍न लिंक पर क्‍ल‍िक करें
 https://youtu.be/l7gUqXLrVis
हमारी फिल्‍मों को देखने हेतु हमारे चैनल को सबस्‍क्राइब करें
https://www.youtube.com/c/GwaliortimesIntv
इस फिल्‍म को हमेशा नि:शुल्‍क देखने हेतु हमारे निम्‍न चैनल को सबस्‍क्राइब करें
हमारे पैड चैनल यू ट्यूब रेड पर हमेशा के लिये पूर्णत: निशुल्‍क देखा जा सकेगा , इस चैनल को सबस्‍क्राइब करने या इसकी सदस्‍यता लेने हेतु निम्‍न लिंक पर क्‍ल‍िक करें
https://www.youtube.com/channel/UC_1mid4TYNQvp6morw-aXHQ
Presented By Gwalior Times
https://gwaliortimes.wordpress.com
http://gwlmadhya.blogspot.in/
http://gtbharatvani.blogspot.in/
http://morenachambal.blogspot.in/
http://gtvachan.blogspot.in/
http://bhindgt.blogspot.in/
http://gttantra.blogspot.in/
ग्वालियर टाइम्स प्रस्तुत करती है
https://facebook.com/Devputrafilms
http://facebook.com/Tomarrajvansh
Twitter:  @gwaliortimes   , @narendra_singh , @narentomar