शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

कैंसर से पीड़ित के उपचार के लिये 35 हजार की सहायता

ग्वालियर 25 फरवरी 10। जिला बीमारी सहायता निधि के तहत जिले के कैंसर से पीड़ित एक व्यक्ति को 35 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना शिंगवेकर ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं  परिवार कल्याण विभाग की म प्र. राज्य बीमारी सहायता निधि के प्रावधानों के तहत श्री रघुवीर सिंह पुत्र श्री गम्भीर सिंह निवासी ग्राम सुपावली विकास खण्ड मुरार के उपचार के लिये यह राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित चिकित्सालय कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर को सीधे चैक द्वारा भेजी जायेगी।

हुरावली से सिंटी सेन्टर तक के मार्ग का नामकरण सचिन तेन्दुलकर के नाम

मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

ग्वालियर, 25 फरवरी 2010/ प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हुरावली से सिटी सेन्टर तक के मार्ग का नामकरण भारत के महान क्रिकेट  खिलाड़ी श्री सचिन तेन्दुलकर के नाम करने की घोषणा की है । मुख्यमंत्री        श्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 फरवरी को भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के मध्य खेले गये एक दिवसीय क्रिकेट मैच के पुरस्कार वितरण समारोह के पश्चात यह घोषणा की है ।

       उन्होंने भारतीय टीम की विजय पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी । उन्होंने श्री सचिन तेंदुलकर की दोहरी शतकीय पारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

महापौर ने अग्नि पीड़ितों को 10-10 हजार रू. की सहायता

जगत सिंह कौरव ने पार्षदों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

ग्वालियर दिनांक 25 फरवरी 2010:      महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के सुभाषनगर में आज प्रात: हुये भीषण अग्निकाण्ड में प्रभावितों को 10-10 हजार रू. की सहायता दिये जाने की घोषणा की गई है। उपनगर ग्वालियर के सुभाषनगर निवासी गणपत आर्य के मकान में अग्निकाण्ड की सूचना पाते ही महापौर ने मेयर-इन-कांउसिल के सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी जगत सिंह कौरव को तत्काल घटना स्थल पर जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव के साथ पहुंचाया।

श्री कौरव द्वारा घटना स्थल पर अग्निकाण्ड की स्थिति का निरीक्षण करने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा राठौर, कल्लू दीक्षित एवं देवेन्द्र सिंह तोमर के साथ सम्पूर्ण घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं अग्निपीड़ितों से मुलाकात की तथा घटना स्थल से ही अग्निकाण्ड की सम्पूर्ण जानकारी महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता को दी।

महापौर से चर्चा के उपरांत जगत सिंह कौरव द्वारा अपने पार्षद साथियों के साथ घटना स्थल पर मान. महापौर महोदया की स्वेच्छा निधि से प्रत्येक महापौर अग्नि पीड़ित को 10-10 हजार रू. की सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया

ग्वालियर दिनांक 25 फरवरी 2010:      मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि मदाखलत दस्ते द्वारा आज नई सड़क, जनकगंज, फालका बाजार, फूलबाग आदि क्षेत्रों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आमखो, बस स्टेण्ड, कम्पू, माधौगंज बाड़ा से ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया।

      स्टेशन बजरिया, गोले का मंदिर, पिन्टो पार्क, 7 न0 चौराहा, सी.पी. कॉलोनी मुरार, ठाटीपुर, सिटीसेन्टर से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये। इसके मदाखलत दस्ते ने ए.जी. ऑफिस रोड, अचलेश्वर रोड, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा, पाटनकर बाजार आदि क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।

      शब्द प्रताप आश्रम, जेल रोड, शिन्दे की छावनी, नौगजा रोड, फूलबाग आदि क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

महापौर एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्री पूर्ण मैच आज

दूधिया प्रकाश में होगा मुकाबला

ग्वालियर दिनांक- 25.02.2010- नगर निगम के तत्वाधान में मैत्री पूर्ण 20-20 क्रिकेट मैच कल 26 फरवरी शुक्रवार को कै0 रूप सिंह स्टैडियम पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें महापौर एकादश और पत्रकार एकादश आमने-सामने होगी। नगर निगम शिक्षा एवं खेल प्रभारी श्रीमती आशा संतोष सिंह राठौर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष मैत्री पूर्ण 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाता रहा है। गत वर्ष पत्रकार एकादश विेजेता रही थी। गतवर्ष की भांति उक्त मैच भी दूधिया प्रकाश में खेला जायेगा। कै0 रूप सिंह स्टैडियम पर के अंर्तराष्ट्रीय पिच पर खेले जाने वाला मैच शाम 6 बजे प्रांरभ होगा। मैच का शुभारंभ महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में होगा।

       दोनो टीमें इस प्रकार है। पत्रकार एकादश - राकेश पाठक (कप्तान) सुरेश शर्मा (उपकप्तान) संजय त्रिपाठी, उमेश सिंह, माजिद कुरैशी, राजीव अग्रवाल, अभिनव भारद्वाज, फूलचन्द्र मीणा, सुनील पाठक, डी.के. जैन, अरविन्द श्रीवास्तव, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रवीण मिश्रा, प्रवीण दुबे, देव श्रीमाली (मैनेजर) राजेश शर्मा (कोच)।

       महापौर एकादश - बृजेद्र सिंह जादौन, सतीश बोहरे (कप्तान) दिनेश सिकरवार, राजेन्द्र गोयल, राहुल राय, विकास जैन, बलराम ढ़ीगरा, जगत सिंह कौरव, राजेश भदौरिया, गुड्डू रत्नाकर, गिर्राज कंसाना, कल्लू दीक्षित, सुशील वर्मा, राजेश मौर्य, शम्मी शर्मा, केशव मांझी, देवेन्द्र तोमर, कमल मांझी नूर आलम वारसी ।

नगर निगम द्वारा किया गया संस्कृत के विध्दानों एवं साहित्यकारों का समान

भवभूति समारोह का आयोजन सम्पन्न

ग्वालियर दिनांक- 25.02.2010- नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष के भवभूति समारोह में महापौर शेजवलकर द्वारा की गई घोषणा को अमलीजामा पहना दिया है । महाकवि भवभूति की याद को चिरस्थाई बनाने के लिये भवभूति सभागार का विकास अंतिम चरण में पहुंच गया है। उक्त उदगार निगम सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में दिनांक 23 से 25 फरवरी 2010 तक आयोजित अखिल भारतीय भवभूति समारोह के समापन अवसर पर देश भर से आये हुये संस्कृत के विध्दानों एवं साहित्यकारों का सम्मान करते हुये व्यक्त किये।

       उन्होनें कहा कि श्री शेजवलकर द्वारा पिछले वर्ष के भवभूति समारोह में घोषणा की गई थी कि नगर निगम भवभूति की यादों को चिरस्थाई बनाने के लिये महाराज बाड़ा स्थित टाऊन हॉल को अत्याधुनिक थियेटर में परिवर्तित करेगी। निगम की परिषद द्वारा प्रांरभ किया उक्त कार्य अंतिम चरण में है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा टाऊन हॉल के विकास पर लगभग एक करोड़ रू. व्यय किया जा रहा है।

       भवभूति शोध एवं शिक्षा समिति ग्वालियर, कालीदास संस्कृत अकादमी उज्जैन एवं जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष भवभूति समारोह आयोजित किया जाता है इस समारोह में देश भर से आये संस्कृत के विध्दानों एवं साहित्यकारों का सम्मान नगर निगम ग्वालियर द्वारा किया जाता है इसी तारतम्य में आज भवभूति समारोह के समापन अवसर पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा विध्दानों का सम्मान एवं भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन एवं अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया ने सभी विध्दानों का सम्मान किया।

       नगर निगम के सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा आज नगर निगम की ओर से भवभूति समारोह में पधारे राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विद्वान आचार्य चितरंजन ज्योतिषी, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मुजाहिर किदवई, कालीदास अकादमी के निदेशक प्रो0 मिथला प्रसाद त्रिपाठी, राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. डी.एस. चंदेल, जीवाजी विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. पी.एन. जोशी, जीवाजी विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव डॉ. एच.एस. त्रिपाठी, समन्वयक डॉ. एस.के. द्विवेदी, प्रो0 रासबिहारी द्विवेदी जबलपुर, प्रो0 दिवाकर विद्यालंकार ग्वालियर, प्रो0 श्री कृष्ण गुप्त ग्वालियर, प्रो0 पी.एन. शास्त्री भोपाल, प्रो0 सीताराम शर्मा ग्वालियर, प्रो0 रामेश्वर प्रसाद गुप्त दतिया, प्रो0 रामपाल शुक्ल बडौदा, पं. पूनमचन्द्र तिवारी ग्वालियर, प्रो0 सूर्यमणि त्रिपाठी रीवा, डॉ. संतोष पण्डया उज्जैन, प्रो0 बालकृष्ण शर्मा ग्वालियर, प्रो0 रामकुमार शर्मा ग्वालियर, प्रो0 ओमप्रकाश शर्मा भिण्ड, डॉ. स्वामीनाथ पाण्डे उज्जैन, प्रो0 रघुवीर प्रसाद गोस्वामी भोपाल, डॉ. विकास शुक्ल ग्वालियर, डॉ. प्रमेन्द्र चतुर्वेदी ग्वालियर, पं. प्रेमशंकर अवस्थी ग्वालियर, डॉ. रामकृष्ण गुप्त ग्वालियर, डॉ. कमल वशिष्ठ, डॉ. अनिल बारोड, प्रो0 लक्ष्मी शुक्ला, प्रो0 सविता रस्तोगी, प्रो0 आशा शर्मा, श्रीमती संतोष चौधरी विद्यालंकार, डॉ. अन्नपूर्णा भदौरिया, डॉ. ललितकिशोर शर्मा, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. विष्णु नारायण त्रिपाठी, नौनिहाल गौतम, आशाराम सगर, राघवेन्द्र शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, वंदना कुशवाह, मालिविका पाण्डे, डॉ. टी.आर. रंजन आदि विद्वानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं अध्यापकगण उपस्थित थे।        